{"_id":"69115eee3ac2025c7e0f8cbe","slug":"amu-students-opened-fire-over-a-dispute-over-who-should-play-first-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: पहले खेलने को लेकर हुए विवाद में छात्रों ने की फायरिंग, एक दबोचा, गिरफ्तार छात्र किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: पहले खेलने को लेकर हुए विवाद में छात्रों ने की फायरिंग, एक दबोचा, गिरफ्तार छात्र किया निलंबित
Mon, 10 Nov 2025 09:11 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:11 AM IST
सार
सीओ तृतीय सर्वम सिंंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। नामजदों में से एक जुनेद को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर के बॉस्केट बॉल ग्राउंड पर दो दिन पहले छात्र गुटों में पहले खेलने के विवाद में दबंग गुट ने फायरिंग कर दी। जिससे वहां पहले से खेल रहे छात्रों में दहशत व भगदड़ की स्थिति बन गई। खबर पर प्रॉक्टर टीम भी पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए। शुक्रवार शाम हुई इस घटना का शनिवार शाम वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। चार नामजदों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इंतजामिया ने भी गिरफ्तार छात्र को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम 7 नवंबर शाम की है। एएमयू के बॉस्केट बॉल ग्राउंड पर छात्र खेल रहे थे। तभी दबंग गुट के नामजद छात्र साथियों संग वहां पहुंच गए। उनका पहले से खेल रहे छात्रों से पहले खेलने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में दबंगई दिखाते हुए आरोपी छात्रों ने हाथ में पिस्टल व तमंचे तक निकाल लिए। एक ने पिस्टल से दहशत कायम करने के इरादे से हवाई फायर कर दिया। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। फायर की खबर पर प्रॉक्टर टीम भी पहुंच गई। तब तक आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
इधर, 8 नवंबर शाम इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें नामजद आरोपी पिस्टल कॉक करके लहराते दिख रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को एएमयू स्तर से जानकारी मिली कि दोनों पक्षों में आपस में घटना के बाद रात में सुलहनामा हो गया था। इसलिए कोई शिकायत नहीं हुई लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने अपनी ओर से बीए के छात्र हमदर्द नगर के जुनेद उर्फ मिंटो उसके साथी हमजा, शोएब हलीम, हुसैन को नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि ये सभी लोग जबरन वीएम हॉल में रह रहे थे। सीओ तृतीय सर्वम सिंंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। नामजदों में से एक जुनेद को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश जारी है। जुनेद को सोमवार को जेल भेजा जाएगा। इंतजामिया ने भी जुनेद को निलंबित कर दिया है।