फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students in support of Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरे एएमयू छात्र

Sat, 18 Jun 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
AMU students in support of Agneepath scheme
अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरे एएमयू छात्र नेता। - फोटो : CITY OFFICE
अग्निपथ योजना के विरोध में जहां एक तरफ बवाल मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र अग्निपथ योजना के समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे आरिफ त्यागी ने बाब-ए-सैयद पर छात्रों को जुटने का संदेश मोबाइल से भेजा था। जानकारी होने पर प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। बाब-ए-सैयद पर प्रॉक्टोरियल टीम के साथ पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई । छात्र किसी तरह से बाब-ए-सैयद तक पहुंच न सकें, इसके लिए नाकेबंदी शुरू हो गई। दरअसल, छात्र किस मुद्दे को लेकर एकत्र हो रहे हैं, इसकी जानकारी प्रॉक्टोरियल टीम को नहीं हो पाई। वहीं, छात्र नेता आरिफ त्यागी के नेतृत्व में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर अग्निपथ योजना के समर्थन का एलान किया। तख्तियों पर ‘बच्चे देश भक्त शांति बनाए रखें’, वी सपोर्ट अग्निपथ स्कीम’, दंगाइयों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई क्यों’ आदि नारे लिखे थे। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि छात्रों की हर गतिविधियों पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed