फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student received threat over phone

नहीं देख पाओगे कल का सूरज: एएमयू छात्र को मिली फोन पर धमकी, विदेशी नंबर से आई कॉल, मांगे 30 लाख, जांच शुरू

Sun, 24 Dec 2023 11:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 11:10 AM IST
सार

एएमयू छात्र, जो रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे हैं। 23 दिसंबर को उनके मोबाइल पर विदेशी कॉल आई। फोन पर धमकी मिली और 30 लाख रुपये की चौथ मांग की गई। इसी मोबाइल नंबर से उन्हें थोड़े -थोड़े समय के अंतराल के बाद कॉल आई और धमकी दी गई। 

विज्ञापन
AMU student received threat over phone
एएमयू

विस्तार

एमएमयू में एमए के एक छात्र को विदेशी नंबर से मोबाइल फोन पर धमकी भरी कॉल आई है। धमकाने वाले ने उससे 30 लाख रुपये की चौथ मांगी है और न देने पर सुबह का सूरज न देखने की धमकी मिली है। फोन पर मिली इस धमकी से डरे छात्र ने इस मामले में थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर राशन वाली गली निवासी इमरान राणा ने बताया कि वह एएमयू से एमए की पढ़ाई कर रहे हैं और रियल स्टेट का कारोबार भी कर रहे हैं। आरोप है कि 23 दिसंबर को शाम करीब सवा तीन बजे उनके मोबाइल पर विदेशी कॉल आई। फोन रिसीव करने पर उन्हें धमकी मिली और 30 लाख रुपये की चौथ मांग की गई। इसी मोबाइल नंबर से उन्हें थोड़े -थोड़े समय के अंतराल के बाद कॉल आई और धमकी दी गई। 
विज्ञापन


फोन कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि उसे 30 लाख रुपये की रंगदारी न दी और किसी को इस बारे में बताया तो सुबह का सूरज नहीं देख सकोगे। छात्र ने खुद की जान को खतरा बताते देर शाम थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर विदेशी फोन कॉल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed