{"_id":"5f9dc0398ebc3e9bc61cbd71","slug":"amu-student-protest-against-french-aligarh-news-ali2477010112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के खिलाफ मार्च में विवादित बयान देने पर एएमयू छात्र नेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस के खिलाफ मार्च में विवादित बयान देने पर एएमयू छात्र नेता पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हाल ही में जेल से छूटे अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के छात्र नेता व पूर्व कैबिनेट फरहान जुबैरी एक विवादित बयान देकर फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके बयान के वीडियो के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा धार्मिक भावनाएं भड़काने व धमकी देने की धाराओं में दर्ज किया गया है।
एएमयू में बृहस्पतिवार को एक मार्च फ्रांस में पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी के विरोध में निकाला गया था। इसमें काफी संख्या में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा था कि फ्रांस में मुसलमानों पर जुल्म किया जा रहा है। इसमें फ्रांस उत्पादों के बहिष्कार की अपील करते हुए पोस्टर भी जलाए थे। मार्च के दो दिन बाद उसमें शामिल छात्र नेता फरहान जुबैरी का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि कोई उनका अपमान करेगा तो उसका सर कलम कर देंगे।
वायरल हुआ यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने संज्ञान ले लिया। मामले में सिविल लाइंस थाने में एसएसआई की ओर से फरहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। बता दें कि फरहान जुबैरी सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव में हाल ही में जेल से छूटे हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।