{"_id":"603aa3dd8ebc3ee95523b0cf","slug":"amu-student-got-anger-about-missing-student-city-office-news-ali257393258","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता एएमयू छात्र का सुराग न लगने पर गुस्साए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता एएमयू छात्र का सुराग न लगने पर गुस्साए छात्र
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर से लापता छात्र अशरफ अली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र की तलाश की मांग को लेकर अन्य छात्र शनिवार को उग्र हो गए और मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने व प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लापता छात्र की तलाश की मांग करते हुए दोपहर में कुछ छात्र मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर इकट्ठा हो गए। छात्रों ने वहां पर संबोधन किया, जिसमें छात्र के लापता होने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और उनकी निगरानी व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। छात्रों का कहना था कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन एक छात्र की निगरानी नहीं कर सकता तो पूरे विश्वविद्यालय परिसर की निगरानी ठीक से किस प्रकार की जाएगी, इसका जवाब दे।
इसके बाद छात्रों का समूह प्रशासनिक ब्लॉक पहुंच गया। यहां पर छात्रों के इकट्ठा होने की सूचना पर प्रॉक्टर कार्यालय की टीम भी पहुंच गई। कार्यालय के अधिकारियों ने छात्रों को समझाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस और जिला प्रशासन भी लापता छात्र की तलाश करने में जुटा हुआ है। इसके अलावा छात्र के परिजन भी लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में विश्वविद्यालय की ओर से जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने शनिवार को भी वही बात दोहराई कि छात्र के लापता होने की घटना का कुछ असामाजिक तत्व फायदा उठा रहे हैं। उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
लापता छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास जारी ऱ् कुलपति
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लापता छात्र अशरफ अली की तलाश के लिए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। इसके अलावा आईजी पीयूष मोर्डिया से भी वार्ता की। कुलपति ने कहा कि लापता छात्र की तलाश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। 23 फरवरी से एएमयू में बीए तृतीय वर्ष का छात्र अशरफ अली लापता है। वह मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला है। मंगलवार को लापता होने के साथ ही विवि प्रशासन को जानकारी मिली है कि उसने अपने बैंक खाते के एटीएम से पैसे निकाले हैं।