{"_id":"69396c29a74517a6f102c88c","slug":"amu-student-gets-himself-kidnapped-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ऑनलाइन गेम में हारा तीन लाख, एएमयू छात्र ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, घर वालों से मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ऑनलाइन गेम में हारा तीन लाख, एएमयू छात्र ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, घर वालों से मांगी फिरौती
Wed, 10 Dec 2025 06:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:19 PM IST
सार
छात्र ने बराैला बाईपास से खुद के अपहरण की जानकारी पिता को दोस्त के फोन से दी। इतना ही नहीं बेटे को छोड़ने के बदले आठ लाख की रकम भी फिराैती के रूप में मांगी। फोन पर धमकी सुनकर पिता ने बिना देरी किए पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सारसौल क्षेत्र में रहने वाला एक बीकॉम का छात्र ऑनलाइन गेम में तीन लाख हार गया। कर्ज में डूबे छात्र ने पैसा चुकाने को खुद के अपहरण का पूरा नाटक रच डाला। अपने एक दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया। घर वालों से आठ लाख की मांग कर दी। थाने तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने दोनों को ढूंढ लिया। दोनों ने पुलिस के सामने हकीकत बयां कर दी। छात्रों को कड़ी हिदायत देने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि सारसाैल क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी एक रिटायर जेई का 22 वर्षीय बेटा एएमयू का छात्र है। वह बीकाॅम की पढ़ाई कर रहा है। छात्र को ऑनलाइन गेम की लत लग गई। इसमें वह करीब तीन लाख रुपये हार गया। यह रुपये दोस्तों से उधार लिए थे। दोस्तों ने अपने दिए रुपये वापस मांगे तो छात्र तनाव में आ गया। कर्जा चुकता करने को छात्र ने एक निजी काॅलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहे अपने साथी के साथ मिलकर खुद के अपहरण का नाटक रच दिया।
विज्ञापन
योजना के तहत दोपहर में छात्र ने बराैला बाईपास से खुद के अपहरण की जानकारी पिता को दोस्त के फोन से दी। इतना ही नहीं बेटे को छोड़ने के बदले आठ लाख की रकम भी फिराैती के रूप में मांगी। फोन पर धमकी सुनकर पिता ने बिना देरी किए पुलिस को इसकी सूचना दी। बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने सर्विलांस टीम की मदद से पिता को धमकी देने वाले मोबाइल फोन की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसकी लोकेशन पता कर छात्र के दोस्त को पकड़ लिया। ्र
विज्ञापन
कुछ ही देर में छात्र को भी तलाश लिया गया। दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को पूरी सच्चाई बतायी। छात्र के पिता व परिजनों को भी थाने बुला लिया गया। जहां पिता की सिफारिश पर मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद दोनों छात्रों को कड़ी हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।