फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu student arif tyagi migrated from Aligarh district

एएमयू छात्र नेता आरिफ त्यागी को किया जिला बदर

Fri, 29 Jan 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
amu student arif tyagi migrated from Aligarh district
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेता आरिफ त्यागी के खिलाफ जिला प्रशासन ने जिला बदर करने की कार्रवाई की है। आरिफ त्यागी पर थाना सिविल लाइन में सात मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में रुकावट डालने के भी आरोप हैं। आरिफ त्यागी एएमयू में एमए का छात्र है। वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सन 2019 और 2020 में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहा था। इसके अलावा अन्य संबंधित कई मामलों में भी आरिफ त्यागी का नाम पुलिस प्रशासन द्वारा शामिल किया गया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन में आरिफ त्यागी पर धारा 147, 146, 342, 360, 504, 153 ए, 153 बी, 323, 363, 332, 188, 341, 7 सीएलए के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरिफ त्यागी के अधिवक्ता के आर सुल्तान हैदर ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कहा गया कि आरोपी का इलाके में खौफ है। इसके चलते विभिन्न विचाराधीन मामलों में गवाह गवाही के लिए नहीं आ पाते हैं। इसके अलावा वह समाज में शांति के लिए भी खतरा है। उसकी मौजूदगी अमन पसंद नागरिकों में दहशत पैदा करती है।
विज्ञापन

जबकि केआर सुल्तान हैदर ने दलील दी कि जितने भी मामले आरिफ के खिलाफ दर्ज हैं, उसमें कहीं पर भी वह मौके पर नहीं पाया गया है। न ही आरिफ त्यागी के पास से कोई संबंधित वस्तु बरामद हुई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी ने आरिफ त्यागी को आगामी 6 महीने के लिए जिला बदर कर देने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में छात्र नेता आरिफ त्यागी ने कहा कि उनको जिला बदर किए जाने का नोटिस जिला प्रशासन ने भेजा है। इसके संबंध में वह अपने अधिवक्ताओं से विधिक परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed