फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU: Section officer removed for private use of government mone

एएमयू : सरकारी धन का निजी उपयोग करने पर सेक्शन ऑफिसर को हटाया

Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
AMU: Section officer removed for private use of government mone
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की गेम्स कमेटी के सेक्शन ऑफिसर अकाउंट पर सरकारी धन 40 हजार रुपये का निजी उपयोग करने का आरोप है। इस शिकायत पर उन्हें हटा दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त यूसुफ अली खान एएमयू गेम्स कमेटी में बतौर सेक्शन ऑफिसर अकाउंट तैनात थे। आरोप है कि वर्ष 2018-19 में उन्होंने 40 हजार रुपये अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जाने वाली टीम के लिए एडवांस में लिए थे। इस बीच एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर सैयद अमजद अली रिजवी बीमारी के कारण छुट्टी पर चले गए। आरोप है कि यूसुफ अली खान ने एडवांस रकम का हिसाब जमा न कर उसे अपने निजी प्रयोग में ले लिया। कोरोना काल के चलते दो वर्ष तक किसी ने इस धन की सुध नहीं ली, जबकि हर साल ऑडिट जांच भी होती रही।
विज्ञापन

प्रकरण की जानकारी होने पर कार्यवाहक गेम्स कमेटी सचिव डॉ. अमजद मसूद ने सेक्शन ऑफिसर को चेतावनी पत्र जारी कर दिया और अकाउंट की जांच कराई। इसमें सरकारी धन की हेराफेरी का मामला सामने आया। इस बीच युसूफ अली ने अपने बैंक खाते से चेक के जरिये भुगतान कर दिया। उन्होंने अपनी सफाई में बताया कि बिल कहीं कार्यालय में खो गया था, जिसके एवज में उन्होंने रकम चेक के जरिए जमा कराई है। इस प्रकरण की जानकारी होने पर वित्त अधिकारी ने यूसुफ अली का स्थानांतरण रजिस्ट्रार ऑफिस के वित्त विभाग में कर दिया। साथ ही इस मामले में जांच बैठा दी गई है। इस संबंध में गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर सैयद अमजद अली रिजवी ने बताया कि बीमारी के दौरान ही यूसुफ अली को कार्यवाहक सचिव के स्तर से सरकारी धन के गबन के आरोप में चेतावनी पत्र जारी किया गया था। इसके बाद धन चेक के जरिये जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed