फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU's biology department ranks second among universities

एएमयू का जीव विज्ञान विभाग भारतीय विश्वविद्यालयों में दूसरी रैंक पर

Fri, 30 Oct 2020 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
AMU's biology department ranks second among universities
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने शताब्दी वर्ष में रैंकिंग में एक और उपलब्धि हासिल की है। टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020-21 में एएमयू के जीव विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों में उसे दूसरा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय नामित किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा सामाजिक विज्ञान विभाग में तीसरा, मेडिकल शिक्षा में सातवां, भौतिक विज्ञान में नौवां, इंजीनियरिंग में 10वां और कंप्यूटर साइंस में 15वां स्थान दिया गया है। एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी सलीम पीरजादा कहते हैं कि इस वर्ष एएमयू ने छह विषयों में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। जबकि पिछले वर्ष 4 प्रमुख विषयों में स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि छह विषयों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय की सभी क्षेत्रों में प्रगति का संकेत है। विश्वविद्यालय की बेहतर छवि के कारण आने वाले वर्षों में प्रदर्शन में और सुधार होगा। रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सालिम बेग ने कहा कि इस वर्ष की रैंकिंग में 18 भारतीय संस्थाएं एएमयू से ऊपर हैं, जबकि पिछले शैक्षिक सत्र में 23 संस्थाएं एएमयू से ऊपर थीं। उन्होंने कहा कि एएमयू ने समग्र रूप से और विभिन्न विषयों में शिक्षा, अनुसंधान, संदर्भ और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के आधार पर शानदार स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दी गई है रैंकिंग
टाइम्स हायर एजुकेशन की नवीनतम वार्षिक विषय रैंकिंग में 93 देशों के 1512 विश्वविद्यालयों को 11 विषय क्षेत्रों में स्थान दिया गया है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अपने शताब्दी वर्ष में रैंकिंग में लगातार उपलब्धि हासिल कर रहा है। यह खुशी की बात है। इस बात के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ यहां के शिक्षक, अन्य स्टाफ और छात्र बधाई के पात्र हैं।

डॉ. हमजा मलिक, अध्यक्ष, आरडीए

यह बहुत खुशी की बात है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग रैंकिंग में लगातार स्थान हासिल कर रहे हैं। इससे शैक्षिक स्तर को और भी ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी।
- मोहम्मद शिकोह, शोध छात्र, पुस्तकालय विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed