फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Protest : social media user targeted SSP family

एएमयू बवाल पर एसएसपी के परिवार को निशाना बनाया

Sun, 29 Dec 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
AMU Protest : social media user targeted SSP family
एएमयू बवाल पर एसएसपी के परिवार को निशाना बनाया
विज्ञापन

फेसबुक पर चंद लोगों ने डाली पोस्ट, अल्लाह से मांगी एसएसपी आकाश कुलहरि के परिवार को नेस्तनाबूद करने की दुआ
परिवार के फोटो पर गोली का बदला गोली देने जैसे कमेंट भी किए गए
सोशल मीडिया सेल ने आईटी एक्ट के तहत दर्ज कराया है तीन पर मुकदमा
15 दिसंबर को एएमयू के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एसएसपी आकाश कुलहरि को परिवार सहित निशाना बनाए जाने और अल्लाह से उनको परिवार सहित नेस्तनाबूद करने की दुआ मांगे जाने का प्रकरण सामने आया है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इस तरह की पोस्ट वायरल होने का पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने संज्ञान लिया है और सिविल लाइंस थाने में आईटी एक्ट के तहत तीन (फेसबुक आईडी) पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सोशल मीडिया सेल के एसआई समरपाल सिंह की ओर से आईटी एक्ट की धारा-67 के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि फेसबुक आईडी फैजान हाशमी के लिंक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि के परिवार के फोटो के साथ यह लिखकर पोस्ट किया है कि ‘आकाश कुलहरि एसएसपी, जिसने भी यह आदेश दिए हैं (एएमयू में पुलिस प्रवेश के संबंध में), अल्लाह इनके पूरे परिवार को नेस्तनाबूद करे’। इस पर फेसबुक आईडी अमी जावेद द्वारा लिखा गया है ‘आमीन’। फेसबुक आईडी सोएब अली हाशमी द्वारा लिखा गया है कि ‘भाई ये लोग रोते बहुत जल्दी हैं’। इसके बाद फेसबुक आईडी फैजान हाशमी द्वारा ‘जो भी हो, इनके साथ वैसा जो ये हमारे साथ करते हैं गोली के बदले गोली’ टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन

मुकदमे के अनुसार इस तरह की टिप्पणी अनुचित है। सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे की जांच शुरू करा दी गई है और आरोपियों को आईपी एड्रेस के जरिये चिह्नित करने का प्रयास जारी है। साथ में फेसबुक मुख्यालय को पत्र भेजकर इनके विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि इतना ही कहते हैं कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बाकी जांच में जो सामने आएगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed