{"_id":"694924423ae6d50039042ad9","slug":"amu-old-boys-association-election-process-begins-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची चस्पा, दो से पांच अप्रैल तक होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची चस्पा, दो से पांच अप्रैल तक होगा मतदान
Mon, 22 Dec 2025 04:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 Dec 2025 04:28 PM IST
सार
एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव में दो से पांच अप्रैल तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। एसोसिएशन के सदस्य अलीगढ़, रामपुर, बदायूं, आजमगढ़, गाजीपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित देश-विदेश में सदस्य हैं।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। अलीगढ़, रामपुर, बदायूं, आजमगढ़, गाजीपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित देश-विदेश से सदस्य मतदान करने आएंगे।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि 20 दिसंबर को सूची प्रदर्शित कर दी गई है। 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 26 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 27 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सात से आठ जनवरी 2026 को नामांकन पत्र लिए जाएंगे। नौ से 14 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
16 जनवरी को नाम वापसी होगी। 20 जनवरी को उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित होगी। पांच फरवरी को मतपत्र भेजे जाएंगे। 28 मार्च को मतपत्र लिए जाएंगे। दो से पांच अप्रैल तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। सहायक चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी बीपी शर्मा और कॉमर्स विभाग के प्रो. मोहम्मद शादाब खान होंगे। एसोसिएशन के सदस्य अलीगढ़, रामपुर, बदायूं, आजमगढ़, गाजीपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित देश-विदेश में सदस्य हैं।
विज्ञापन