फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU may return land to Raja Mahendra Pratap family as the lease period of 99 years ends

लीज खत्म होने के कारण एएमयू राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों को वापस कर सकता है जमीन

Tue, 15 Sep 2020 11:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
AMU may return land to Raja Mahendra Pratap family as the lease period of 99 years ends
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) राजा महेंद्र प्रताप की जमीन पर नुमाइश मैदान के पास बने सिटी हाई स्कूल के पीछे की खाली जमीन उनके वंशजों को वापस कर सकता है। साथ ही स्कूल का भवन अपने पास बनाए रखने के लिए इसका नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर कर सकता है। 

विज्ञापन


इस संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एक्जीक्यूटिव काउंसिल की सोमवार को एक अहम बैठक हुई। इसी बैठक में इस स्कूल व उसकी जमीन को लेकर यह प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


बैठक में मसूदाबाद स्थित सिटी स्कूल को लेकर प्रस्ताव रखा गया कि स्कूल और इसके पीछे की जमीन राजा महेंद्र प्रताप ने विश्वविद्यालय को 99 साल के लिए लीज पर दी थी। यह अवधि अब पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव दिया गया कि स्कूल के पीछे की जमीन को राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों को वापस कर दिया जाए। जिस जमीन में स्कूल का भवन बना है, उसे राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर रख दिया जाए। इस तरह स्कूल वाली जमीन एएमयू के पास ही रहेगी। इस प्रस्ताव पर विचार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एक कमेटी का गठन करेगा, जो इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगी।  

लिए गए कई अहम फैसले 
विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में जो अन्य निर्णय हुए हैं, उनमें यह तय है कि अब एएमयू में एक नर्सिंग कॉलेज, एक पैरामेडिकल कॉलेज और एक फार्मेसी कॉलेज खुलेगा। इसके लिए मान्यता की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

इसके अलावा वे शिक्षक जो 10 साल तक प्रोफेसर के पद पर रह चुके हैं और उनके 10 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं, उनको सीनियर ग्रेड प्रदान किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जिनको काम करते हुए पांच वर्ष हो चुके हैं, उन्हें मेडिकल अटेंडेंस स्कीम का लाभ प्रदान किया जाएगा। 


बैठक में तिब्बिया कॉलेज के डॉ. जमीर अहमद की नियुक्ति संबंधी फाइल पास की गई जिससे उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। बैठक में इसी वर्ष हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठकों के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed