{"_id":"69e58ec5ab9758a9250baaa2","slug":"amu-is-mini-pakistan-doctor-meeting-female-student-threatened-by-two-students-aligarh-police-arrested-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'एएमयू छोटा पाकिस्तान, यहां तुझे काटकर दफना देंगे, पता भी नहीं चलेगा', छात्रा से मिलने आए डॉक्टर को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'एएमयू छोटा पाकिस्तान, यहां तुझे काटकर दफना देंगे, पता भी नहीं चलेगा', छात्रा से मिलने आए डॉक्टर को धमकी
Mon, 20 Apr 2026 07:58 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:58 AM IST
सार
अलीगढ़ में एएमयू कैंपस के पास डॉक्टर से बदसलूकी करने वाले दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवा डॉक्टर को धमकी दी थी कि एएमयू छोटा पाकिस्तान है। यहां तुझे काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में एएमयू कैंपस के पास अमरोहा के युवा डॉक्टर को घेरकर एएमयू को छोटा पाकिस्तान बताकर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो एएमयू छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह घटना उस समय हुई, जब डॉक्टर अपनी एएमयू छात्रा मित्र से मिलने आया था। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इस संबंध में रिपोर्ट कराते हुए अमरोहा के गजरौला के नगलिया मेव के डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया था कि वह 14 अप्रैल को अपनी मित्र छात्रा से मिलने एएमयू कैंपस गया था। छात्रा से मुलाकात के बाद जब वह लौटने लगा, तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए और उससे बदसलूकी करने लगे।
आरोप है कि एक उनमें से एक युवक ने खुद को एम टेक द्वितीय वर्ष का छात्र बताया और गालियां देने लगा। इसके बाद युवकों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और बाद में अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में रिपोर्ट कराते हुए अमरोहा के गजरौला के नगलिया मेव के डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया था कि वह 14 अप्रैल को अपनी मित्र छात्रा से मिलने एएमयू कैंपस गया था। छात्रा से मुलाकात के बाद जब वह लौटने लगा, तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए और उससे बदसलूकी करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि एक उनमें से एक युवक ने खुद को एम टेक द्वितीय वर्ष का छात्र बताया और गालियां देने लगा। इसके बाद युवकों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और बाद में अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
बोले, यहां सिर्फ मुस्लिमों की चलती है। एएमयू छोटा पाकिस्तान है। यहां तुझे काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। जिस पर खुद को घिरा देख उसने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी।
इस बीच विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची और अपने साथ प्रॉक्टर कार्यालय ले गई। वहां पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल भी कुछ समय के लिए अपने पास रख लिया गया। कुछ देर बाद 112 पुलिस भी पहुंची और आवश्यक जानकारी लेने के बाद उसे सुरक्षित बाहर भिजवा दिया।
सीसीटीवी की मदद से इस मामले में पहचाने गए दो एएमयू छात्र मूल रूप से गाजीपुर डिबाई हाल सुलेमान हॉल के शहबाज व मूल रूप से शीशगढ़ बरेली हाल किदवई हाउस के नजीब को जेल भेजा गया है। इनमें से एक एमटेक व दूसरा बीटेक का छात्र है। बाकी की तलाश व पहचान के प्रयास जारी हैं।-आदित्य बंसल, एसपी