फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU has paid full property tax

AMU: संपत्ति कर का हिसाब साफ, तीन दिन में नगर निगम को दिया 22 करोड़, पहली बार मिली इतनी बड़ी रकम

Thu, 13 Mar 2025 04:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 04:03 PM IST
सार

एएमयू यूनिवर्सिटी पर नगर निगम का पिछले पांच-छह साल का संपत्ति कर 27 करोड़ 25 लाख 21 हजार 475 रुपये बकाया था। बकाया वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा था। नोटिस जारी हो रहे थे।

विज्ञापन
AMU has paid full property tax
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

होली पर नगर निगम का खजाना भर गया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने संपत्ति कर के दो दिन पहले ही 78650507 रुपये जमा किए थे, 12 मार्च को बकाया 14515661 रुपया भी जमा करा दिया। कुल मिलाकर तीन दिन के भीतर नगर निगम को संपत्ति कर का 22 करोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन


नगर निगम के इतिहास में किसी संस्थान से एक साथ इतनी बड़ी रकम मिलना एक रिकार्ड बन गया है। एएमयू इंतजामिया का कहना है कि अब उनके पास संपत्ति कर का कोई बकाया नहीं रह गया है।
विज्ञापन


एएमयू यूनिवर्सिटी पर नगर निगम का पिछले पांच-छह साल का संपत्ति कर 27 करोड़ 25 लाख 21 हजार 475 रुपये बकाया था। बकाया वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा था। नोटिस जारी हो रहे थे। पिछले दिनों नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने इस संबंध में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और कुलपति से मुलाकात कर बकाया जमा करने को कहा था। इनका कहना था कि नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत संपत्ति कर ही है। इस पैसे से शहर में विकास कार्य कराए जाते हैं। एएमयू ने फरवरी में भी 4 करोड़ जमा किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed