फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU has high expectations from the new President Kovind

नए राष्ट्रपति कोविंद से एएमयू को ढेरों उम्मीदें

Sat, 22 Jul 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 22 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
 AMU has high expectations from the new President Kovind
प्रो. शबाहत हुसैन - फोटो : Amar Ujala
रामनाथ कोविंद देश के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। 25 जुलाई को वे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे एएमयू के विजिटर भी बन जाएंगे। एएमयू वर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेहद करीब रहा है। एएमयू को नए राष्ट्रपति से ढेर सारी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


27 दिसंबर 2013 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एएमयू में अंतरराष्ट्रीय सोशल साइंस कांफ्रेंस का उद्घाटन करने आए थे। उस समय साइबर लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया था। उससे पहले मुर्शिदाबाद स्थित एएमयू सेंटर पर राष्ट्रपति गए थे। एएमयू मुर्शिदाबाद सेंटर की स्थापना में  प्रणव मुखर्जी का विशेष योगदान माना जाता है।
विज्ञापन


प्रणव मुखर्जी जब विदेश मंत्री थे, उस समय एक कार्यक्रम में एएमयू में आए थे। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने एएमयू सेंटर के लिए बजट दिया था। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पुत्र एवं जंगीपुर के सांसद अभिजीत मुखर्जी वर्तमान समय में एएमयू के कोर्ट सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन के बाद एएमयू की उम्मीदें रामनाथ कोविंद पर टिकी है। एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। एएमयू की ओर से बधाई संदेश भेेजेंगे। 


रामनाथ कोविंद सुलझे हुए इंसान और कुशल प्रशासक है। वह अपने कार्यकाल में देश व एएमयू के विकास में चार चांद लगाएंगे। - प्रो. शबाहत हुसैन, एएमयू सोशल साइंस संकाय के पूर्व डीन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed