{"_id":"6571ef23faa7d7f886023257","slug":"amu-firing-case-police-raided-hostels-and-detained-10-suspects-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू फायरिंग मामला: विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रात को दबिश, पुलिस ने 10 संदिग्ध हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू फायरिंग मामला: विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रात को दबिश, पुलिस ने 10 संदिग्ध हिरासत में लिए
Thu, 07 Dec 2023 09:47 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 07 Dec 2023 09:47 PM IST
सार
बुधवार दोपहर मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर फायरिंग हुई। इसी दौरान लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रही मेडिकल की छात्रा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बुधवार को दो गुटों में फायरिंग के दौरान एक मेडिकल छात्रा को गोली लगने के बाद एएमयू इंतजामिया और पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में प्रॉक्टोरियल टीम के साथ पुलिस ने हॉस्टलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 10 ऐसे संदिग्ध दबोचे गए, जिनका एएमयू से कोई नाता नहीं। इन सभी को पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं, घटना के बाद गिरफ्तार किए गए फायरिंग के आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर फायरिंग हुई। इसी दौरान लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रही मेडिकल की छात्रा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर दहशत व अफरा-तफरी मच गई। इसे लेकर बाद में छात्रों में आक्रोश पनप गया। इसी को ध्यान में रख तत्काल पुलिस ने नदीम तरीन हॉल में दबिश देकर मेहताब नाम के आरोपी दबोचा। जिसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन