फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU employees on strike for 101 days regarding their demands

Aligarh News: 10 मांगों को लेकर 101 दिन से एएमयू कर्मचारियों का धरना जारी, इंतजामिया नहीं दे रहा कोई ध्यान

Mon, 05 Feb 2024 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 05 Feb 2024 01:22 AM IST
सार

10 सूत्री मांगों को लेकर एएमयू के स्थायी, अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आंदोलित हैं। वह 101 दिनों से कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिसंबर में दो बार कर्मचारी हड़ताल पर थे। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और स्थायी कर्मचारियों को रुके भत्ते देने सहित अन्य मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर 2023 को धरना शुरू किया था।

विज्ञापन
AMU employees on strike for 101 days regarding their demands
एएमयू।

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में स्थायी, अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का 101वें दिन भी धरना जारी रहा। करीब छह हजार कर्मचारियों ने हड़ताल से लेकर प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन


10 सूत्री मांगों को लेकर एएमयू के स्थायी, अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आंदोलित हैं। वह 101 दिनों से कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिसंबर में दो बार कर्मचारी हड़ताल पर थे। कर्मचारी नेता फैसल गांधी ने कहा कि उनकी मांगों पर एएमयू इंतजामिया कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक साल से एएमयू प्रशासन ने भत्ता बंद कर रखा है।
विज्ञापन


कर्मचारी हित में कोई काम नहीं हो रहा है। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और स्थायी कर्मचारियों को रुके भत्ते देने सहित अन्य मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर 2023 को धरना शुरू किया था। 18 जनवरी को कार्यकारी परिषद की बैठक में कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा उठने की बात मौखिक रूप से कही गई, लेकिन न तो बैठक हुई और न ही उनके मुद्दे पर बात हुई। कर्मचारियों ने कहा कि एएमयू इंतजामिया उनके साथ और शिक्षा मंत्रालय को भी बरगला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed