फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU bags DRDO research project worth Rs 72.68 lakh

Aligarh News: एएमयू को मिला 72.68 लाख का डीआरडीओ शोध प्रोजेक्ट

Fri, 24 Apr 2026 06:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
AMU bags DRDO research project worth Rs 72.68 lakh
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय। संवाद
एएमयू को उन्नत कंपोजिट सैंडविच संरचनाओं के क्षेत्र में भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एरोनॉटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड (एआर एंड डीबी) ने 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्ट प्रदान किया है। यह प्रोजेक्ट पूर्व में पूर्ण हो चुके डीआरडीओ द्वारा वित्तपोषित 35.5 लाख के सफल अध्ययन के बाद मिला है।
विज्ञापन



इसमें हनीकॉम्ब कोर सैंडविच संरचनाओं में थकान व्यवहार का विश्लेषण किया गया था। यह अध्ययन जेडएचसीईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. अजहर जमील (प्रधान अन्वेषक) और डॉ. एसएम याहिया (सह-अन्वेषक) के निर्देशन में किया गया था। इस शोध के परिणामों के आधार पर डीआरडीओ विशेषज्ञ समिति ने उन्नत अनुप्रयोगों के लिए अध्ययन को आगे बढ़ाने की सिफारिश की। इसके तहत जीएफआरपी स्किन के साथ पीवीसी और सिंटैक्टिक फोम कोर सैंडविच संरचनाओं का फ्रैक्चर कैरेक्टराइजेशन शीर्षक से नया प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन



इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व डॉ. अजहर जमील करेंगे, जबकि डॉ. यासिर रफत सह-प्रधान अन्वेषक होंगे। यह शोध एयरोस्पेस और रक्षा प्रणालियों में उपयोग होने वाली अगली पीढ़ी की कंपोजिट सामग्री के फ्रैक्चर व्यवहार पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed