फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU temporary employees go on strike from January 16

AMU: अस्थायी कर्मचारियों का एलान, 16 जनवरी से करेंगे हड़ताल

Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अस्थायी कर्मचारियों का गुस्सा दिन-ब-दिन बढ़ता रहा है। 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। सेवाकाल एक साल करने और दिसंबर के वेतन को देने के लिए कर्मचारी आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन
AMU temporary employees go on strike from January 16
एएमयू में प्रदर्शन करते अस्थायी कर्मचारी

विस्तार

दिसंबर महीने की तनख्वाह न मिलने को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अस्थायी कर्मचारियों का गुस्सा दिन-ब-दिन बढ़ता रहा है। एएमयू इंपलाइज यूनियन के महासचिव कामरेड शमीम अहमद ने कहा कि हमें दुश्मन मिटाना चाहते हैं, इसलिए सभी एकजुट हो जाएं। बुधवार को विक्टोरिया गेट के पास एकत्र होकर 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कामरेड शमीम ने कहा कि अगर सभी एकजुट नहीं होंगे तो खत्म हो जाएंगे। यह वक्त बहुत नाजुक दौर में हैं। दुश्मनों की तरफ से साजिश रची जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि शनिवार तक कोई फैसला उनके हक में नहीं हुआ, तो सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि तनख्वाह मसला नहीं है, बल्कि 1559 कर्मचारियों को स्थायी करने का है।
विज्ञापन


यह इंतजामिया को तय करना है कि वह कैसे होगा। यह मसला अब कर्मचारियों का नहीं रह गया है। साथ ही सेवा विस्तार एक साल के लिए किया जाए। तनख्वाह और स्थायी की मांग को लेकर कर्मचारी लगातार काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। उधर, कर्मचारियों की तनख्वाह को लेकर इंतजामिया फिक्रमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed