फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU alumnus Saba Haider wins county board election in US

US Election: एएमयू की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने अमेरिका में जीता काउंटी बोर्ड का चुनाव, अलीगढ़ से है खास रिश्ता

Thu, 07 Nov 2024 11:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

सबा हैदर ने एएमयू से वन्यजीव विज्ञान विभाग से एमएससी की डिग्री स्वर्ण पदक के साथ हासिल की थी। सबा हैदर का ससुराल अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित लक्ष्मीबाई मार्ग पर है।

विज्ञापन
AMU alumnus Saba Haider wins county board election in US
सबा हैदर की जीत पर जश्न मनाते नवाब हैदर अली खां और परिजन - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने अमेरिका में काउंटी बोर्ड का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी से ड्यू पेज काउंटी क्षेत्र से चुनाव जीता है, जो इलिनाॅइस जिले में है। उनके सीनेटर बनने से अलीगढ़ में उनके रिश्तदारों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


सबा हैदर ने दूसरी बार चुनाव लड़ा है। पहली बार उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार उन्होंने 9000 मतों से जीत हासिल की है। उनके चुनावी क्षेत्र में 9 जिले आते हैं, जिनमें 9.30 लाख मतदाता है। सबा ने एएमयू से वन्यजीव विज्ञान विभाग से एमएससी की डिग्री स्वर्ण पदक के साथ हासिल की थी।
विज्ञापन


औरंगाबाद बुलंदशहर के मोहल्ला सादात की रहने वाले इंजीनियर अली हैदर की बेटी ने अलीगढ़ में नवाब राजा रजा अली खान के घर पर रहकर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। नवाब खान के पिता राजा बाकर अली खां (राजा पिंडरावल बुलंदशहर) सर सैयद अहमद के मित्र थे। सबा हैदर का ससुराल अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित लक्ष्मीबाई मार्ग पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू से वन्यजीव विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अफीफुल्लाह खान ने कहा कि वह पढ़ने में काफी होशियार थीं। सबा हैदर नवाब हैदर अली खान असद की फुफेरी बहन हैं। नवाब असद ने बताया कि वर्ष 2007 में इंजीनियर अली काजमी के साथ सबा की शादी हो गई और अमेरिका में बस गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed