फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU alumnus's condition improves, police eye on Rangbaaz bikers

Aligarh: एएमयू के पूर्व छात्र की हालत में सुधार, रंगबाज बाइकर्स पर पुलिस की नजर

Fri, 28 Oct 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी कुणाल ठाकुर उर्फ केडी, जय यादव, प्रियांशु व मुकुल के अलावा विशाल यादव को गिरफ्तार किया। इन सभी को बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
AMU alumnus's condition improves, police eye on Rangbaaz bikers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के रामघाट रोड पर फायरिंग में जख्मी हुए एएमयू के पूर्व छात्र कुशाग्र शर्मा व मिठाई कारोबारी के पुत्र शुभम की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इधर, इस घटना के पांचों आरोपी रंगबाज बाइकर्स को बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की पैनी नजर अब रामघाट रोड इलाके में वर्तमान में सक्रिय वह बाइकर्स आ गए हैं, जो बेवजह रंगबाजी करते फिर रहे हैं।

विज्ञापन


यह घटना मंगलवार देर रात की है। स्वर्ण जयंती नगर निवासी कमल शर्मा का बेटा कुशाग्र उर्फ सीपू व राजीव जलाली का बेटा शुभम आदि दोस्त मैक्सफोर्ट अस्पताल के पास एक अंडे की ढकेल पर खड़े थे, तभी हमलावरों ने आकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में कुशाग्र सीने में गोली लगने से व शुभम पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस हमले के मूल में आधा घंटे पहले सिटी सेंटर मॉल के सामने हुआ झगड़ा सामने आया। दोनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी कुणाल ठाकुर उर्फ केडी, जय यादव, प्रियांशु व मुकुल के अलावा विशाल यादव को गिरफ्तार किया। इन सभी को बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके विषय में पुलिस ने अब तक जो जानकारी जुटाई है, उसमें कुणाल व प्रियांशु पर पहले से अपराध दर्ज हैं। बाकी इनके शार्गिद के रूप में सक्रिय हैं। इधर, दोनों घायल युवकों की हालत में लगातार सुधार है। बृहस्पतिवार को एटा सांसद राजवीर सिंह राजू व कोल विधायक अनिल पाराशर भी जेएन मेडिकल कॉलेज में कुणाल की हालत देखने के लए पहुंचे। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

रामघाट रोड के सक्रिय रंगबाज बाइकर्स की जांच शुरू
इस घटना के बाद पुलिस ने रामघाट रोड पर वर्तमान में सक्रिय रंगबाज बाइकर्स की जांच शुरू कर दी है। कौन बाइकर्स फिलहाल सक्रिय हैं, उनकी गतिविधियां, पारिवारिक स्थिति, आय के स्रोत आदि पर गौर किया जा रहा है। वह दिन भर किन स्थितियों में रहते हैं और क्या करते हैं? यह सब देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से किन-किन पर अपराध दर्ज हुए हैं या किन के खिलाफ तहरीर पहुंची है, यह भी देखा जा रहा है।

पंकज मिश्रा बने इंस्पेक्टर क्वार्सी
एसएसपी ने इस घटना में इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित करने के बाद देर रात सासनी गेट के इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को क्वार्सी इंस्पेक्टर बनाया है। वहीं जवां के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को अतरौली, अतरौली के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को सासनी गेट, रेलवे रोड प्रभारी अवधेश कुमार को जवां का एसओ बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed