फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU alumnus Ali Syed elected deputy mayor in England

एएमयू के पूर्व छात्र अली सैयद इंग्लैंड में चुने गए डिप्टी मेयर

Sat, 02 Jul 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
AMU alumnus Ali Syed elected deputy mayor in England
अली सैयद - फोटो : CITY OFFICE
इंग्लैंड में सेंट एल्बंस शहर के डिप्टी मेयर एएमयू के पूर्व छात्र अली सैयद आब्दी बन गए हैं। उनके डिप्टी मेयर बनने से अलीग बिरादरी में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

एएमयू से रसायन विज्ञान में पढ़ाई करने के बाद वह इंग्लैंड चले गए। उन्हें क्रिकेट से लगाव है। वर्ष 1990 मेें पहली बार पार्षद चुने गए। इसके बाद वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्य बने। सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति शुरू कर दी और डिप्टी मेयर चुने गए। जौनपुर जिले के बड़ा गांव के मूल निवासी अली सैयद के डिप्टी मेयर चुने जाने से उनके भांजे फैज, प्रो. नसीम अहमद खान, प्रो. नईम खान, प्रो. शकील अहमद, प्रो. रफीउद्दीन, प्रो. उमर फारूक, प्रो. शरीक, प्रो. अर्सलान सुलतान खान, यूपी एथलेटिक्स संघ संयुक्त सचिव शमशाद निसार, मौलाना अशहद जमाल, अशर शबाब, प्रो. असगर आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed