फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amonia leak in a cold store, Roof break down due to pressure

अमोनिया रिसाव से कोल्ड स्टोर की छत फटी

Wed, 08 Jul 2015 02:32 AM IST
अतरौली
अतरौली Updated Wed, 08 Jul 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
अमोनिया रिसाव से कोल्ड स्टोर की छत फटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अतरौली। रामघाट रोड स्थित उर्मिला कोल्ड स्टोर में रविवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोर की छत फट गई। घटना के बाद किसानों और कोल्ड स्टोर कर्मियों में अफरातफरी मच गई। कोल्ड     स्टोर कर्मियों ने जैसे-तैसे रिसाव को रोका। गैस के कारण आसपास खेतों में ज्वार की फसल खराब हो गई। वहीं बारिश से आलू खराब हो गया। हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस घटनाक्रम से अंजान बने रहे। मंगलवार को जानकारी मिलने पर वह निरीक्षण के लिए पहुंचे। अवंतीबाई चौराहे के पास उर्मिला कोल्ड स्टोर बना हुआ है। इसमें 50-50 हजार कट्टे की क्षमता के दो चैंबर बने हुए हैं। एक चैंबर में सुगर फ्री और दूसरे में बीज का आलू रखा हुआ था। चैंबरों में छह मंजिल पिलर लगाकर रैक बनाई गई थीं। उनमें लकड़ी के तख्ते लगाकर आलू के कट्टे रख दिए गए। जिस चैंबर में बीज वाले आलू रखे थे उसमें से सबसे ऊपर की रैक लकड़ी टूट जाने से गिर गई। इसके साथ ही और रैक भी गिरती चली गईं और पिलर भी टूट गए। इसी बीच किसी तरह पाइप फट जाने से गैस का रिसाव होने लगा। किसी को इसकी खबर तक नहीं लगी। अचानक जब छत फटी तो कोल्ड स्टोर कर्मियों और किसानों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने कूलिंग बंद कर अमोनिया की सप्लाई को रोका। यह घटना रविवार की है सोमवार को दिन भर बारिश का पानी आलू की बोरियों पर गिरता रहा। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के आलू खराब हो गए। वहीं आसपास खेतों में खड़ी फसल अमोनिया गैस के कारण जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed