फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ammonia gas leak in meat factory in Aligarh

अलीगढ़ में बड़ा हादसा: मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं समेत दस मजदूर बेहोश

Sun, 15 Dec 2024 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Dec 2024 08:24 PM IST
सार

मीट फैक्टरी में शाम करीब सात बजे उस वक्त भगदड़ मच गई जब अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों को आंखों में जलन व सांस लेने  में दिक्कत होने लगी। दम सा घुटने लगा। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। चूंकि रिसाव चिलर प्लांट के पास हुआ था लिहाजा आसपास में काम कर रहे मजदूर बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Ammonia gas leak in meat factory in Aligarh
मीट फैक्टरी के बाहर खड़ी फायर विग्रेड की गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में मथुरा बाईपास रोड स्थित मीट फैक्टरी फेयर एक्सपोर्ट लिमिटेड में 15 दिसंबर की शाम करीब सात बजे अमोनिया गैस का रिसाव होने से छह महिला मजदूरों समेत दस लोग बेहोश हो गए। सभी को अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया है। इनमें कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे अफसर गैस रिसाव होने की वजह तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


मीट फैक्टरी में शाम करीब सात बजे उस वक्त भगदड़ मच गई जब अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों को आंखों में जलन व सांस लेने  में दिक्कत होने लगी। दम सा घुटने लगा। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। चूंकि रिसाव चिलर प्लांट के पास हुआ था लिहाजा आसपास में काम कर रहे मजदूर बेहोश हो गए। इनमें छह महिलाएं और चार पुरुष हैं। पहले इन सभी को रोरावर क्षेत्र के एक हेल्थ सेंटर पर ले जाया गया। जहां ऑक्सीजन आदि सुविधाएं न होने और बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजनों के आ जाने पर उन्हें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सारसाैल चाैराहा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उपचार कराते मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रथम अभय पांडे के अनुसार बेहोश होने वाले मजदूरों में चांदनी पुत्री शाहिद निवासी शाहजमाल, नाजिया पुत्री अकबर निवासी रोरावर, अलिकशां पुत्री अकबर निवासी भुजपुरा कोतवाली नगर, जैनब पुत्री जाहिद निवासी शाहजमाल, सोफिया पुत्री इस्लाम निवासी मकदूम नगर, अरमान पुत्र मुख्त्यार अहमद तालसपुर, रोरावर समेत सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाकी तीन लोग प्राथमिक उपचार के बाद अपने घरों को चले गए थे।   

फैक्टरी में चिलर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इसके चलते दस मजदूर बेहोश हुए हैं। जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे क्या वजह रही है, इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी, अलीगढ़
अमोनिया गैस के रिसाव से सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिन्हें फैक्टी कर्मचारियों ने सारसौल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी होश में हैं। उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।-डॉ नीरज त्यागी, सीएमओ, अलीगढ़
पहुंचे अधिकारी
इनका चल रहा उपचार

  1. चांदनी पुत्री शाहिद उम्र 20 वर्ष निवासी शाहजमाल
  2. रजनी पुत्री सलमान उम्र 26 वर्ष निवासी रोरावर
  3. नाजिया पुत्री अकरबर उम्र 18 वर्ष निवासी भुजपुरा ठाकुर वाली गली
  4. अलशिफा उम्र 23 वर्ष निवासी शहजमाल, टंकी के पास
  5. जैनब पुत्री जाहिद उम्र 22 वर्ष निवासी मकदूम नगर
  6. सोफिया पुत्री इस्लाम उम्र 20 वर्ष निवासी नीवरी
  7. अरमान पुत्र मुख्तार अहमद उम्र 22 वर्ष निवासी तालसपुर खुर्द

वर्ष 2022 में भी हुआ था मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस रिसाव

बसपा नेता व शहर के प्रमुख मीट निर्यातक हाजी जहीर की मीट फैक्टरी अलदुआ फूड प्रोसेसिंग यूनिट में 29 सितंबर 2022 में अमोनिया गैस रिसाव कांड हुआ था। जिसमें 59 महिला कर्मी बेहोश हो गई थीं। डीएम स्तर से मुख्य अग्निशमन अधिकारी व जेडी उद्योग से कराई गई प्रारंभिक जांच में फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई। जिसमें पाया कि जिस जगह से गैस का रिसाव हुआ है, उस जगह पाइप में वेल्डिंग हुई थी, जबकि उसे बदला जाना चाहिए था। मामले में हाजी जहीर और अन्य छह आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed