फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambulance operators should not consider the epidemic as an opportunity: ADM

एंबुलेंस संचालक महामारी को अवसर न समझें : एडीएम

Sun, 09 May 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ambulance operators should not consider the epidemic as an opportunity: ADM
कोरोना काल में एंबुलेंस संचालकों द्वारा मरीजों से मनमानी वसूली पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। शनिवार को एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने जिले के निजी एंबुलेंस संचालकों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि महामारी को अवसर न समझें, बल्कि मानवता की भी लाज रखें। पिछले कई दिनों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। इसको सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही जनता की सहूलियत के लिए नंबर (05712420100 और 05712420101) जारी किए हैं, जिन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम प्रशासन ने एंबुलेंस संचालकों से कहा कि महामारी के दौरान मानवता के दृष्टिगत कार्य किया जाना चाहिए। इस लड़ाई में हम सब मिल कर कार्य करेंगे, तभी सफलता हासिल होगी। उन्होंने लोगों की भलाई के लिए कार्य किए जाने का आह्वान किया। एंबुलेंस संचालकों के द्वारा एडीएम प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में एंबुलेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित सहित अन्य संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

एंबुलेंस की आवश्यकता पर यहां करें फोन
लाइफ केयर एंबुलेंस नंबर - 9634054444
कृष्णा एंबुलेंस - 9897271790
आबिद एंबुलेंस - 8191865651
ऑल इंडिया एंबुलेंस - 8077143141
सिटी एंबुलेंस - 9927515151
ठाकुर एंबुलेंस - 9720799109
अनुपम एंबुलेंस - 9675888991
ऑक्सीजन और बेड के बाद अब एंबुलेंस की किल्लत
जिले में करीब 300 एंबुलेंस संचालित हैं, इनमें करीब 50 ऑक्सीजन सपोर्ट सुविधा युक्त हैं। वर्तमान में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बेड, ऑक्सीजन के बाद अब एंबुलेंस की किल्लत सामने आ रही है। तीमारदार मरीजों को लेकर यहां-वहां भटक रहे हैं। मगर, उनको एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही हैं। मिल रही हैं तो किराए के नाम पर लूट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed