फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambedkar Hall won the hockey competition title

Aligarh News: आंबेडकर हॉल ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Hall won the hockey competition title
एएमयू के इंटर हॉल हॉकी प्रतियोगिता के विजेता डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल व उप विजेता एसजेड हॉल की टीम।
एएमयू के सिंथेटिक हॉकी मैदान पर खेली गई इंटर हॉल हॉकी प्रतियोगिता डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल की टीम ने जीत ली। उप विजेता सर जियाउद्दीन हॉल की टीम रही।
विज्ञापन



सोमवार को पहले हाफ के पांचवें मिनट में सर जियाउद्दीन हॉल के परवेज ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 11वें मिनट में डॉ. आंबेडकर हॉल के फहद ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।


दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन गोल नहीं हो पाए। मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले खिलाड़ियों और दोनों हॉलों के प्रोवोस्ट के बीच सहमति के बाद डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल को विजेता घोषित कर दिया गया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत को डॉ. भीमराव आंबेडकर को समर्पित किया।
विज्ञापन

सर जियाउद्दीन हॉल के प्रोवोस्ट डॉ. इफ्तिखार अहमद अंसारी ने विजेता हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. मोहम्मद तारिक को बधाई दी। मुख्य अतिथि प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, धैर्य और विनम्रता सिखाता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. एमएम सूफियान बेग ने खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल की तारीफ की। गेम्स कमेटी सचिव प्रो. यूसुफ उज्जमा ने युवाओं से एएमयू की समृद्ध खेल परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हॉकी कप्तान जैद खान के अतिथियों का स्वागत किया। हॉकी क्लब के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद मसरूर आलम ने विचार व्यक्त किए। रेफरी एसएम राशिद और असद उल्लाह रहे। संचालन जिम्नेजियम क्लब के वरिष्ठ प्रशिक्षक उल कमर ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक अनीस उर रहमान खान और सहायक निदेशक अरशद महमूद, डाॅ. वसी अहमद जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed