फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amar ujala rock band show atul pandit

मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति का छिड़ा सुर तो झूम उठा अलीगढ़, अतुल पंडित की सुरीली आवाज का चला जादू

Sun, 13 Aug 2023 12:18 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 12:18 AM IST
सार

मुंबई से आए अतुल पंडित की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोला। मंच पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम हुआ कि दर्शकों का उल्लास और उमंग सातवें आसमान पर जा पहुंचा।

विज्ञापन
amar ujala rock band show atul pandit
अतुल पंडित प्रस्तुति देते हुए - फोटो : चमन शर्मा

विस्तार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत शनिवार को शहर का दिल कहे जाने वाले सेंटर प्वाइंट चौराहे पर रॉक बैंड (देशभक्ति संगीत) कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की ऐसी बयार चली कि हर कोई झूम उठा। चौराहे से गुजरने वालों के कदम ठहर गए और लोग तिरंगा थाम कर थिरकने लगे। हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंच पर भारत माता, वंदे मातरम के जयकारे गूंजने लगे। वहीं, लोगों में सेल्फी की होड़ मची रही।

विज्ञापन


दीप प्रज्जवलन

अलीगढ़ के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब सेंटर प्वाइंट जैसे व्यस्त चौराहे पर खुले मंच पर इस तरह का कार्यक्रम हुआ। सबने इस शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। मुंबई से आए अतुल पंडित की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोला। मंच पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम हुआ कि दर्शकों का उल्लास और उमंग सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी मुकेश चंद्र उत्तम, मुख्य प्रायोजक ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, डायरेक्टर नमन मंगला, बालजीवन मेडिसन के सौरभ अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंच पर रॉक बैंड के साथ पहुंचे कलाकार अतुल पंडित का अलीगढ़ के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही अतुल पंडित ने वंदे मातरम...गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। फिर उन्होंने जय हो...संदेशे आते हैं..., मेरा रंग दे बसंती चोला..., जिंदगी मौत न बन जाए संभालो यारो ... आदि गीतों के जरिए देशभक्ति का ऐसा ज्वार पैदा किया कि मंच पर भारत माता, वंदे मातरम के जयकारे गूंजने लगे। उत्साही दर्शक झूमने से खुद को नहीं रोक सके। संगीत की मधुर धुनों पर अतुल पंडित यहीं नही रुके, उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगो..., हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए..., धरती सुनहरी अंबर नीला ऐसा देश है मेरा... सुनाया तो दर्शक झूम उठे।

दर्शक झूमते हुए

दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ते हुए उन्होंने सुनो गौर से दुनिया वालो..., कर चले हम फिदा..., जहां डाल-डाल पर ..., मेरे देश की धरती सोना उगले... गीतों के जरिए लोगों को देशप्रेम से जोड़ने का काम किया। अतुल पंडित ने जलवा तेरा जलवा..., तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावा इतनी सी है दिल की आरजू..., चक दे, चक दे इंडिया ..., जहां पांव में पायल, हाथ में कंगन ..., ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का... आदि गाने सुनाकर लोगों की थिरकन को चरम पर पहुंचा दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी भी देश भक्ति गीतों पर थिरकते रहे।

अलीगढ़ की माटी की छोड़ी छाप

मूल रूप से अलीगढ़ के नौरंगाबाद इलाके के रहने वाले अतुल पंडित मुंबई में स्थापित कलाकार हैं। वह उदित नारायण, कुमार सानू, सोनू निगम, नेहा कक्कड़, अल्का याज्ञनिक, अभिजीत भट्टाचार्य आदि पार्श्व गायकों के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। अमर उजाला से बातचीत में अतुल ने कहा कि वह लंबे से देशभर में विभिन्न मंचों पर जाकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। चूंकि, अलीगढ़ उनका अपना घर है, इसलिए जिम्मेदारी थी कि अच्छी प्रस्तुति दूं। मन में थोड़ा संशय था, मगर, स्थानीय दर्शकों के उत्साह ने दिल जीत लिया। अपनों के बीच में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। अलीगढ़ स्वामी हरिदासजी की यह धरती है। संगीत सम्राट दादा रवींद्र जैन की जन्मस्थली है। अमर उजाला ने उन्हें अलीगढ़ का दिल कहे जाने वाले सेंटर प्वाइंट पर मंच उपलब्ध कराया, इसके लिए अमर उजाला टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।

दर्शक

कार्यक्रम में उपस्थिति
मुख्य प्रायोजक ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, डायरेक्टर नमन मंगला, उमंग हॉस्पिटल के डॉ. आर सिंह, आरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन से राजेश वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, विट ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एमडी मनीष शर्मा, प्रशांत शर्मा, विश्व भारती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज जादौन, होटल गोल्डन इन लीफ के प्रशांत राघव, स्काई टॉवर के प्रशांत पचौरी, बालजीवन मेडिसन के सौरभ अग्रवाल, एनएस -4 सैलून के विवेक गौतम, विजय गुप्ता सारैक्स बैटरी, एएम दर्जी स्टूडियो से मोहम्मद इमरान, अरोरा वस्त्रलोक से प्रेम अरोरा, रूसा हॉस्पीटल के एमडी सुमित सर्राफ, संजय माहेश्वरी, प्रहलाद अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अमर उजाला टीम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मान

ये हैं सहयोगी
मेन स्पांसार : ओजोन सिटी -एसोसिएशन विद: आरजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन
पॉवर्ड वाई : बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन, सागवान सिटी, बियॉंट बिल्डटैक पीवीटी, स्काई टॉवर, होटल गोल्ड इन लीफ।
को-स्पांसर : विश्व भारती पब्लिक स्कूल, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, उमंग हॉस्पिटल, रे इंटरनेशनल, जादौन बिल्डर्स, वरुण हॉस्पिटल (हेल्थ एसोसिएट), डबल हिरन मस्टर्ड ऑयल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, होटल द रॉयल रेजीडेंसी (हॉस्पीटलिटी पार्टनर), स्टार कोल्हू कच्चीघानी, बालजीवन मेडीसिन्स, प्रीमियर इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइसेंज, भारतीय जीवन बीमा निगम।
आउटडोर मीडिया पार्टनर : एमकेजी मीडिया
 

उद्योग व्यापार संगठन ने किया सम्मान

अमर उजाला द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले मां तुझे प्रणाम आयोजन की अपार सफलता के लिए उद्योग व्यापार संगठनर के चेयरमैन अनुराग गुप्ता व उनकी टीम ने टीम अमर उजाला को सम्मानित किया। साथ में सिंगर अतुल पंडित व उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया।

कुमार अतुल स्थानीय संपादक अलीगढ़
 

शहर में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होेने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से न केवल लोगों में देशप्रेम की भावना पैदा होती है,बल्कि देश को आजादी दिलाने में खुद का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की शहादत को याद करने का अवसर भी मिलता है। मां तुझे प्रणाम.. जैसे भव्य आयोजन के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है। - प्रवीण मंगला,सीएमडी ओजोन सिटी


ये भी रहे मौजूद
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के चेयरमैन विवेक बगई, अध्यक्ष दीपक गर्ग, राजेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनिल सिंधी, इमरान, संजीव सहगल, आशीष वार्ष्णेय, मानव महाजन, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, राजेंद्र वार्षेय चीफ, पंकज शर्मा, प्रवीननार्थ शर्मा एडवोकेट, दीपक बंसल एडवोकेट, आलोक बंसल एडवोकेट, अजय सिंह एडवोकेट, नरेंद्र पचौरी, प्रदीप शर्मा, एबीवीपी संगठन मंत्री विश्वेंद्र शर्मा, चंद्रजीत यादव, अरुण शर्मा, जतिन वाष्र्णेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, सौरभ चौधरी, प्रतीक चौहान, अजय गुप्ता, धीरज चौधरी, पीयूष सिंघल, अमित गोस्वामी, बल्देव चौधरी सीटू, हर्षद हिंदू, जय यादव, तनिष्क प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह भोलू, प्रत्यक्ष पंडित, मनी चौधरी, अजय शर्मा, शुभम पंडित, मोनू अग्रवाल, मोहित, लोकेश नागर, शशांक पंडित, सुमित ठाकुर, अंकित शर्मा, लोकेश चौधरी कौटिल्य, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, गौरव चौधरी मोहकमपुर, दीपेश दीक्षित, अमानुल्लाह पुरू पाठक, आकाश पंडित, अरविंद शर्मा पूर्व पार्षद, अमित उपाध्याय रिंकू, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सागर सिंह तोमर, प्रभात पचौरी, विक्रांत जौहरी, नानक राजपूत, हेमंत गर्ग, मनीष ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, नितिन पंडित, विशाल देशभक्त, मोनू अग्रवाल, भोला कश्यप, सतीश यादव, कमल अरोरा, करन आर्य, हेमंत गर्ग, ऋषभ गर्ग, दीपक पंडित, अशांक गौड़ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed