फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Premier League Start

Amar Ujala Premier League: भव्य आगाज, ओजोन टाइटंस ने रसिक इन्फ्रा को हराया, विभांशु बने मैन ऑफ द मैच

Tue, 17 Jun 2025 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 10:55 PM IST
सार

मैन ऑफ द मैच विभांशु को एबीपी के निदेशक पुष्कर राठौर ने प्रदान किया। विभांशु को अलीगढ़ ऑटो सेंटर की तरफ से 2000 रुपये और स्काई डेक की तरफ से 1100 रुपये रेस्टोरेंट का बाउचर दिया गया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Premier League Start
ओजोन टाइटंस और रसिक इन्फ्रा के बीच मैच - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला प्रीमियर लीग में ओजोन टाइटंस ने रसिक इन्फ्रा को पांच विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। टीम की जीत में विभांशु ने निर्णायक भूमिका अदा की।

विज्ञापन


आगरा रोड स्थित प्रशांत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लीग का उद्घाटन मैच ओजोन टाइटंस और रसिक इन्फ्रा के बीच खेला गया। टाइटंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इन्फ्रा टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों ने ठोस और तेज शुरुआत दी। पहला विकेट 7.5 ओवर में 62 रन के योग पर गिर गया। सचिन कुमार ने 58 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। टाइटंस के कप्तान मुजीब ने दो विकेट झटके। उन्होंने किफायती गेंदबाजी की। जवाब में उतरी टाइटंस टीम ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज विभांशु कुमार ने 75 रन बनाए। इन्फ्रा के सचिन कुमार ने दो विकेट झटके। 
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित प्रशांत स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स मडराक में अमर उजाला प्रीमियर लीग में क्रिकेट मैच में मंगलायतन यूनिवर्सिटी व ओजोन सिटी टीम के मालिक व कप्तान ट्रोस के दौरान मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस मंगलायतन विवि के कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने कराया। अंपायरिंग संदीप बख्श, देवेश शर्मा ने की। कंमेंट्री अजय शर्मा ने की। मैन ऑफ द मैच विभांशु को एबीपी के निदेशक पुष्कर राठौर ने प्रदान किया। विभांशु को अलीगढ़ ऑटो सेंटर की तरफ से 2000 रुपये और स्काई डेक की तरफ से 1100 रुपये रेस्टोरेंट का बाउचर दिया गया। 

महापौर ने की बल्लेबाजी, नगर आयुक्त ने फेंकी यॉर्कर 

अमर उजाला प्रीमियर लीग का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल ने बल्लेबाजी और नगर आयुक्त ने गेंदबाजी करके किया। नगर आयुक्त ने महापौर को यॉर्कर गेंद फेंकी। उन्होंने ट्रॉफी का अनावरण भी किया। लीग की सहयोगी मंगलायतन यूनिवर्सिटी है, जबकि इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी और पावर्डबाई सांगवान सिटी है। हेल्थ पार्टनर अभिश्री हॉस्पिटल, आउटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया, फूड पार्टनर मिल्क बार, गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर, लीग क्यूरेटर ट्रीपल एसजी है। 
आगरा रोड स्थित प्रशांत स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स मडराक में अमर उजाला प्रीमियर लीग में क्रिकेट मैच में ट्रॉफी का आनवरण करते महापौर प्रशांत सिंघल,नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व टीम मालिकये रहे मौजूद 
मंगलायतन विवि से प्रो. सौरभ कुमार, मयंक प्रताप सिंह, एबीपी इंटरनेशनल स्कूल से पुष्कर राठौर, राहुल कुमार, सांगवान सिटी से डॉ. नरेंद्र सांगवान, अखंड प्रताप सिंह, रसिक इन्फ्रा से रसिक अग्रवाल, प्रफुल्ल मित्तल, बंटू सिंह, अभिश्री हॉस्पिटल से प्रमोद, सचिन, अरविंद, पुनीत, ओजोन सिटी से सागर मंगला, नमन मंगला और कमाल, माधवास से विजय यादव, शरद यादव, विजडम पब्लिक स्कूल से नितिन अग्रवाल, अतिन अग्रवाल व कुणाल, राधा मोहन डेवलपर्स से अनुराग शर्मा, विशाल शर्मा, मुताहिर जैदी, श्री साईं एडवरटाइजिंग से त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय, स्काई डेक से निशांत जैन, विक्की जैन और नीरव जैन, ट्रिपल एसजी से सौरभ चौधरी मौजूद रहे। 

18 जून के मैच 

  1. स्काई डेक मास्टर्स बनाम एबीपी फाल्कंस   
  2. मंगलायतन मार्वल्स बनाम प्रशांत राइडर्स
  3. एसआरके किंग्स बनाम रसिक इन्फ्रा

स्कोर बोर्ड 

रसिक इन्फ्रा
ओवर 20    156/8
बल्लेबाज       रन  गेंद चौके छक्के 
सचिन शर्मा 18 18 1 1
सचिन कुमार 58 42 6 3
नरेंद्र राजपूत  22 21 2 1
हर्ष उपाध्याय 13 11 1 0
माज शेरवानी 25 16 4 0
इशान वार्ष्णेय 6 4 1 0
ललित 1 1 0 0
सत्यम 1 3 0 0
विवेक 2 3 0 0
सचिन कुमार 2 1 0 0
अतिरिक्त 8
अमर उजाला प्रीमियर लीग में ओजोन टाइटंस के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते पुष्कर राठौरओजोन टाइटंस
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट

मुजीब  4 0 28 2
विभांशु  40 37 1
रजत 4 0 33 0
वीवी 4 1 27 2
रिषभ 2 0 16 1
उदयवीर  2 0 10 0
ओजोन टाइटंस
ओवर 19.3 158/5

बल्लेबाज  रन  गेंद चौके छक्के

विभांशु  75 54 9 2
मुजीब 15 9 3 0
सनी कुमार 10 14 1 0
रोहित कुमार 23 21 2 1
रजत 0 3 0 0
रिषभ 7 4 1 0
वीवी  16 12 2 0
अतिरिक्त 12
अमर उजाला प्रीमियर लीग में रसिक इनफ्रा के खिलाडी को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते पुष्कर राठौर
रसिक इन्फ्रा
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट

माज 4 0 29 1
विनय 1 0 15 0
सचिन 4 0 21 1
इशान 4 0 24 0
ललित 2 0 28 1
विवेक 2 0 16 0
सचिन कुमार 2.3 0 24 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed