फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Foundation: Discipline is the only option to avoid infection

अमर उजाला फाउंडेशन: संक्रमण से बचने के लिए अनुशासन ही है विकल्प

Wed, 23 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Discipline is the only option to avoid infection
मास्क और सैनिटाइजर देते कर्नल आरके सांगवान। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को एएमयू स्थित 8 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आरके सांगवान ने दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी अभियान प्रारंभ किया। पहले चरण में एनसीसी कैडेटों को मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स का वितरण करते हुए कहा कि संक्रमण से बचने के लिए अनुशासन ही विकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें और आवश्यकता अनुसार सैनिटाइजेशन पर भी ध्यान रखें। कोरोना बचाव के नियमों को दैनिक जीवन में ढालना होगा। इससे हम स्वयं अपनी, अपने परिवार की और देश की सुरक्षा कर सकते हैं। वहीं अपने शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। अगर इम्यूनिटी मजबूत रहेगी तो जिस प्रकार सेना देश की रक्षा करती है। उसी पर इम्यूनिटी सिस्टम कोरोना संक्रमण से हमारे शरीर को बचाता है। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के रिसर्च आफीसर डॉ. राधेश्याम वर्मा नने कहा कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक और घरेलू उपाय भी काफी कारगर हैं। हल्दी मिश्रित दूध, गिलोय, दालाचीनी, तुलसी, लौंग युक्त काढ़ा और गुनगुने पानी के गरारा करने से भी काफी फायदा मिलता है। वहीं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योगा भी लाभप्रद है।
विज्ञापन

हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज के एनसीसी आफिसर कैप्टन एके सिंह ने कैडेटों से खुद को बचाएं, औरों को समझाएं नारे से इस अभियान में जुड़कर देश की सच्ची सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कैडेट अनुराग सिंह, प्रवीन कुमार, अभय, कृष्णा, अंकित, लवकुश, आकाश, प्रकाश, विकास, मोहित, तनुज, गुलशन, सूबेदार चमनपाल, सूबेदारा मोतीराम, सूबेदार रूपाराम, सूबेदार दलपत, नायब सूबेदार कमल, हवलदार बलवीर, हवलदार संदीप, प्रधान सहायक जय सिंह, सुनील कुमार, असलम खान, दानवीर सिंह, फरजंद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले दो गज दूरी, मास्क है जरूरी अभियान प्रारंभ कर रहे हैं। शुरूआत में हमारे दो हजार एनसीसी कैडेट शहर व गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। क्योंकि लोग धीरे धीरे लापरवाह हो रहे हैं। इसके साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने की जानकारी भी दी जाएगी। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद।
कर्नल आरके सांगवान, कमान अधिकारी, 8 यूपी बटालियन एनसीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed