{"_id":"68bfec4c1b92ce8933088014","slug":"amar-ujala-aparajita-in-tikaram-girls-inter-college-aligarh-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, सीखा पेन-चिमटी को शस्त्र की तरह उपयोग करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, सीखा पेन-चिमटी को शस्त्र की तरह उपयोग करना
Tue, 09 Sep 2025 02:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:29 PM IST
सार
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक निशा ने छात्राओं को डेमो करके बताया कि अगर कोई पीछे से पकड़ ले, तो कैसे उसके चंगुल से खुद को आजाद कर सकती हैं।
विज्ञापन
अपराजिता में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाती प्रशिक्षिका
- फोटो : संवाद
विस्तार
घर या कॉलेज जाते समय कोई शरारती तत्व परेशान करने लगे तो छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि पेन और बालों में लगी चिमटी को शस्त्र बनाकर अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं। टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन
कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षक निशा ने छात्राओं को डेमो करके बताया कि अगर कोई पीछे से पकड़ ले, तो कैसे उसके चंगुल से खुद को आजाद कर सकती हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि अगर दो-तीन लोग आकर घेर लें, तो कैसे अपनी चपलता से उन्हें मात दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निशा ने छात्राओं को बताया कि रास्ते में पीछा करने का संदेह लग रहा है तो बैग से पेन निकालकर हाथ में ले लें। इससे पीछा करने वाले पर पेन से हमला कर सकती हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. इंदु सिंह ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल छात्राओं के जीवन में काम आएगा। इस मौके पर शिक्षिका मणिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन