{"_id":"5cfbd69ebdec220770318b31","slug":"amar-ujala-and-sharada-group-of-institutions-will-honor-meritorious-students-on-9-june-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स आज करेंगे मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स आज करेंगे मेधावियों का सम्मान
Sun, 09 Jun 2019 05:52 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार नौ जून को होगा। जीटी रोड स्थित धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में यह सम्मान समारोह सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन
इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के मंडलायुक्त अजयदीप सिंह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा और जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मेंद्र शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों छात्र छात्राओं ने पंजीकरण के लिये आवेदन किया। जिसमें मेरिट के आधार पर मेधावियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को फोन द्वारा सूचित कर दिया गया है। केवल चयनित विद्यार्थियों का ही प्रवेश मान्य है। चयनित विद्यार्थी मार्कशीट की फोटो स्टेट कॉपी या फिर इंटरनेट मार्कशीट की कॉपी साथ लेकर आएंगे। इसके साथ ही संबंधित स्कूल कॉलेज के आई कार्ड, आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में साथ अवश्य लाएं। केवल चयनित मेधावी मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे।
विज्ञापन