{"_id":"6242080386511378dc4dbc21","slug":"amar-ujala-abhiyan-discipline-encouragement-will-be-set-up-in-the-new-session-aligarh-news-ali2880295179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षा अभियान : नए सत्र में अनुशासन-प्रोत्साहन की लगेगी पाठशाला, बच्चों में भरा जाएगा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षा अभियान : नए सत्र में अनुशासन-प्रोत्साहन की लगेगी पाठशाला, बच्चों में भरा जाएगा उत्साह
Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
सार
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। स्कूल खुलने पर ऑफलाइन की पढ़ाई शुरू कर दी। ऑनलाइन पढ़ाई से ज्यादा संतुष्ट नहीं था, क्योंकि कभी नेटवर्क समस्या आ जाती थी तो कभी टीचर की आवाज नहीं आ पाती थी।
विज्ञापन
निर्मल अग्रवाल।
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
कोराना महामारी के बाद अब नए शैक्षिक सत्र में स्कूलों में अनुशासन और प्रोत्साहन की पाठशाला लगेगी। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में प्रतिभाग कराकर उनमें उत्साह भरा जाएगा। कोरोना काल में स्कूल की तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई। स्कूल खुलने के बाद पढ़ाई ऑफलाइन शुरू हो गई। अब स्कूल प्रशासन ने बच्चों के लिए नए सत्र में अलग से इंतजाम किए हैं। उनके लिए अनुशासन और प्रोत्साहन की कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
ये बात बिल्कुल सही है कि कोरोना काल के बाद बच्चों में अनुशासन की कमी आई है। उनमें गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। पढ़ने और लिखने की क्षमता में कमी देखी जा रही है। इन बच्चों के लिए अनुशासन और प्रोत्साहन के लिए पाठशाला लगेगी। खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाएगा। - निर्मल अग्रवाल, प्रधानाचार्या, विजडम पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। स्कूल खुलने पर ऑफलाइन की पढ़ाई शुरू कर दी। ऑनलाइन पढ़ाई से ज्यादा संतुष्ट नहीं था, क्योंकि कभी नेटवर्क समस्या आ जाती थी तो कभी टीचर की आवाज नहीं आ पाती थी। यह दिक्कत ऑफलाइन क्लास में नहीं होती है। - हुजैफा खान, कक्षा 10, डीपीएस, सिविल लाइंस
विज्ञापन
स्कूल खुल गए हैं, जो अच्छी बात है। बच्चे घर पर ऑनलाइन पढ़ाई तो करते थे, लेकिन दिनभर मोबाइल को अपने से अलग नहीं कर पाते थे। स्कूल खुलने से इससे निजात मिल जाएगी। नए सत्र में बच्चों, शिक्षकों के लिए चुनौती होगी। स्कूल प्रशासन को नई रणनीति बनेगी। - संजीव कौशल, अभिभावक

संजीव कौशल।- फोटो : CITY OFFICE

हुजैफा खान- फोटो : CITY OFFICE