फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Altercation between Sub-Inspector and BJP leader at intersection

Aligarh News: चौराहे पर दरोगा और भाजपा नेता में तकरार, अभद्रता का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Altercation between Sub-Inspector and BJP leader at intersection
कस्बे के मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक भाजपाई और एक दरोगा के बीच हुए विवाद हो गया। थाना प्रभारी के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। मामले की शिकायत भाजपा नेता मनोज जादौन ने एसएसपी से की है।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अकराबाद ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज ने आरोप लगाया कि चौराहे पर दरोगा उनके ट्रैक्टर चालक से गाली-गलौज कर रहा था। मौके से वह पत्नी के साथ चौराहे से निकल रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की। गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

इसपर वह पत्नी और समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। करीब दो घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर थाने ले गए। थाना प्रभारी के हस्तक्षेप पर दरोगा ने भाजपा नेता से माफी मांग ली, जिसके बाद मामला शांत हो गया। चर्चा है पूर्व में भी उक्त दरोगा के साथ उनका विवाद नोकझोंक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद शांत हुआ मामला
भाजपा नेता ने संबंधित दरोगा के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी है। वहीं थाना प्रभारी के हस्तक्षेप और दरोगा द्वारा माफी मांगने के बाद धरना समाप्त हो गया। मामले में क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह का कहना है कि दरोगा और भाजपा नेता दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed