{"_id":"6171c789d1e62f1f9113c90b","slug":"alphabet-coloring-competition-winners-awarded-city-office-news-ali276333722","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः वर्णमाला में रंग भरो प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः वर्णमाला में रंग भरो प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ विजेता बच्चे।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी दिवस पर अमर उजाला की ओर से आयोजित हिंदी की वर्णमाला में रंग भरो प्रतियोगिता के टॉप-10 विजेताओं को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में आयरा सिद्दीकी पहले, प्रांजलि गर्ग दूसरे, ख्याति सिंह तीसरे, अथर्व देव सिंह चौथे, ओमांश गुप्ता पांचवें, नंदिनी माहेश्वरी छठवें, अनंत अग्रवाल सातवें, साक्षी वार्ष्णेय आठवें, नेहा गौतम नौवें व पूजा शर्मा दसवें स्थान पर रहीं। इन विजेताओं को मुख्य अतिथि विश्व भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज जादौन, प्रधानाचार्या सुनीता जादौन, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी अजय शर्मा, भूपेंद्र शर्मा ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुनीता जादौन ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति है। अपनी मातृभाषा से प्रेम करना चाहिए। मातृभाषा में सरल और सहज तरीके से विचार व्यक्त किए जा सकते हैं और उसे समझा जा सकता है। हिंदी दिवस पर जो मुहिम अमर उजाला ने छेड़ रखी है, वह सराहनीय है। अजय शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अमर उजाला का हिंदी दिवस अभियान सराहनीय है। वह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर विजेताओं के अभिभावक मौजूद रहे।
इससे पहले 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर अमर उजाला ने हिंदी वर्णमाला में रंग भरो व विचार लिखो प्रतियोगिता आयोजित की थी। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद विजडम स्कूल की चित्रकला की शिक्षिका पूनम सिंह ने टॉप-10 विजेता चुने थे। प्रतियोगिता के सहयोगी माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल रहे।