फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegations of firing and assault in land dispute

Aligarh News: भूमि विवाद में फायरिंग व मारपीट का आरोप

Wed, 15 Apr 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Allegations of firing and assault in land dispute
मारपीट में घायल महिला। 
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव स्यारौल में भूमि के विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। गांव निवासी विनोद पुत्र शिवराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पिता शिवराज सिंह ने गांव स्यारौल में सड़क के पास करीब आधा बीघा खेत खरीदा था, जिसमें गेहूं की फसल बोई गई थी।
विज्ञापन




मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे खेत से गेहूं की फसल निकालने के बाद परिवार के लोग घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ नामजद लोग लाठी-डंडा, सरिया, गंडासा, फरसा व अवैध हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने शिवराज सिंह, ताऊ लाला व अन्य पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन







आरोप यह भी है कि हमले के दौरान एक आरोपी ने कट्टे से गोली भी चलाई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलने का भी प्रयास किया। वहीं, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है तथा तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed