फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegations of beating up brother after taking him away from home for protesting against molestation

Aligarh News: छेड़खानी के विरोध पर भाई को घर से उठा ले जाकर पीटने का आरोप

Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of beating up brother after taking him away from home for protesting against molestation
थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों पर घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने, भाई ने विरोध किया तो आरोपी तमंचे के बल पर उसे उठा ले गए और पीटने के बाद बेहोशी की हालत में एक खेत में फेंक जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




गांव के युवक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के सौरभ उर्फ मूला, देव कुमार उर्फ कलुआ, अंकित कुमार के अलावा विपिन कुमार उर्फ टोरी निवासी करहला गौरवा, विकास निवासी पीपली कलां व छह अज्ञात युवकों के साथ उसके घर में घुस आए तथा चारपाई पर लेटी उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन




युवक ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और पीटते हुए उसे जबरन घर से उठा ले गए। आरोप है कि पहले उसे करहला गौरवा ले गए और बेल्ट व डंडों से बुरी तरह पीटा। वहां से अंकित के नलकूप पर ले जाकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिर बडागांव ले जाकर उसके सिर में पिस्टल की बट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे वहां एक खेत में फेंककर भाग गए। युवक को होश आया तो उसने परिवार और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed