फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegation of mental harassment in Homeopathic Medical and Hospital

Aligarh News: होम्योपैथिक मेडिकल एंड हॉस्पिटल में मानसिक उत्पीड़न का आरोप, नारेबाजी

Sat, 21 Sep 2024 04:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:50 PM IST
सार

आरोप लगाया कि मैस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। छात्र बीमार पड़ रहे हैं। अगर बच्चे खुद खाना बनाते हैं तो हॉस्टल से निष्कासित करने की धमकी दी जा रही है। छात्रावास में झाडियां उगी हुई हैं। आए दिन विषैले कीट व जंतु हॉस्टल में घुस जाते हैं। 

विज्ञापन
Allegation of mental harassment in Homeopathic Medical and Hospital
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे होम्योपैथिक मेडिकल एंड हॉस्पिटल के छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

होम्योपैथिक मेडिकल एंड हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं ने 20 सितंबर को कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी को 20 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कहा है कि प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा गाली-गलौज करते हुए बच्चों को कॅरिअर खराब करने की धमकी कक्षा में दी जा रही है। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि एक-एक छात्र को निशाना बनाया जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर निष्कासित कर उनका भविष्य खराब करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। छात्राओं ने कहा कि मैस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। छात्र बीमार पड़ रहे हैं। अगर बच्चे खुद खाना बनाते हैं तो हॉस्टल से निष्कासित करने की धमकी दी जा रही है। छात्रावास में झाडियां उगी हुई हैं। 
विज्ञापन


आए दिन विषैले कीट व जंतु हॉस्टल में घुस जाते हैं। छात्रावास में आए दिन छापेमारी कर खानेपीने की वस्तुओं, कपड़ों, बैग की तलाशी ली जाती है। बीमार होने पर उन्हें बाहर से दवा लाने की भी इजाजत नहीं है। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही उनके द्वारा लगाए आरोपों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed