{"_id":"65d65186f113fb71520182f6","slug":"allegation-in-laws-got-the-husband-married-for-the-second-time-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100702-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : मोबाइल में दिखी दूसरी शादी की फोटो, ससुराल वालों ने पति का करा दिया दूसरा विवाह, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : मोबाइल में दिखी दूसरी शादी की फोटो, ससुराल वालों ने पति का करा दिया दूसरा विवाह, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 22 Feb 2024 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:09 AM IST
सार
शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज के लिए बहू का मानिसक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। चार-पांच साल तक संतान न होने पर ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया। कुछ समय पहले पति के मोबाइल में दूसरी शादी की फोटो मिली। इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने मिलकर पीटा और घर से भगा दिया।
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त फौजी की बेटी ने अपने पति समेत, सास-ससुर, देवर और ननद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले बंधक बनाकर पीटते थे। भूखा-प्यासा रखा जाता था। संतान न होने पर ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से पति की शादी करा दी।
विज्ञापन
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुरी निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवेंद्र सिंह ने बेटी कविता चौधरी की शादी वर्ष 2012 में सपेराभानपुर गांव निवासी आदेश कुमार पुत्र अवधेश कुमार के साथ की थी। अवधेश कुमार ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
कविता का आरोप है कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज के लिए उनका मानिसक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। चार-पांच साल तक संतान न होने पर ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया। कुछ समय पहले पति के मोबाइल में दूसरी शादी की फोटो मिली। इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने मिलकर पीटा और घर से भगा दिया।
विज्ञापन