फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   all man who connecting with jewellrs report got negative

सराफा कारोबारी के 25 संपर्कियों की रिपोर्ट निगेटिव, अब तक 100 सैंपल लिए

Mon, 18 May 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
all man who connecting with jewellrs report got negative
सराफा कारोबारी फालोअप---
विज्ञापन

-------------------
सासनी गेट में 50 की उम्र पार के 35 लोगों के सैंपल लिए
तालानगरी के निर्यातक के संपर्कों में 50 लोगों के सैंपल लिए
शहर के लिए रविवार देर शाम राहत भरी खबर आई है। कोरोना संक्रमण थामने को चल रहे सैंपलिंग वार के क्रम में सराफा कारोबारी के संपर्की 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इस संपर्क में अब तक सौ लोगों की सैंपलिंग हो गई है और अभी 50 की होना शेष है। वहीं सभी संक्रमितों को मिला लें तो अब तक उनके संपर्कों में 400 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें तालानगरी के निर्यातक के संपर्क में 50 सैंपल रविवार को लिए गए हैं। वहीं सासनी गेट इलाके में 50 की उम्र पार के 35 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
सीडीओ अनुनय झा के अनुसार सराफा कारोबारी परिवार व संपर्क के 100 सैंपलों में से 25 लोगों की रिपोर्ट अब तक आई है जो निगेटिव आई हैं। वहीं हरदुआगंज निवासी तालानगरी के कारोबारी, गांव भरतुया के पॉजिटिव के परिजनों और प्रवासी श्रमिकों समेत रविवार को 400 सैम्पल लिए गए हैं। सराफा कारोबारी के संपर्क वाले 50 लोग अभी सैंपलिंग से शेष रह गए हैं। इधर, भरतुआ के कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति के 6 परिजनों को छेरत में और उसे अतरौली में रखा गया है। सभी के सैंपल लिए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के भी सैंपल लिए गए हैं। कुल मिलाकर रविवार को 400 सैंपल किए हैं।
विज्ञापन

क्वारंटीन किए दवा कारोबारी के संपर्क वाले
फाफाला के दवा कारोबारी के परिजनों के बाद संपर्क वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को क्वारन्टीन कर दिया गया है। इनमें कई व्यापारियों के साथ उनके एडीए कॉलोनी के पड़ोसी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली चले गए सराफ के सभी छह परिजन
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अतरौली के अस्पताल में भरती मृत सराफ कारोबारी के छह परिजन रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर हो गए। हालांकि उनकी हालत में सुधार है। मगर उन्होंने खुद ही बेहतर इलाज के लिए यहां से किसी उच्चस्तरीय अस्पताल में भेजे जाने का अनुरोध प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों से किया था। इस अनुरोध को स्वीकार लिया गया। एसीएम डॉ.पीके शर्मा के अनुसार परिवार के अनुरोध पर उन्हें यहां से दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed