{"_id":"602fae418ebc3ee96959a944","slug":"aligrah-dm-complaint-to-cm-yogi-aditynath-for-sharing-stage-with-amu-former-student-union-president-faizul-hasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के विवादित छात्र नेता के साथ मंच साझा करने पर डीएम की सीएम योगी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के विवादित छात्र नेता के साथ मंच साझा करने पर डीएम की सीएम योगी से शिकायत
Fri, 19 Feb 2021 05:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व छात्र नेता फैजुल हसन के साथ डीएम चंद्रभूषण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं विवादित छात्र नेता फैजुल हसन के साथ मंच साझा करने पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। शिकायत करने वाले भाजपा नेता ने अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. निशित शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने फूड कोर्ट का उद्घाटन किया था। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन भी जिलाधिकारी के साथ उपस्थित था।
विज्ञापन
डॉ. निशित शर्मा का कहना है कि फैजुल हसन ने देश को बर्बाद करने की धमकी दिया था। पूर्व अध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। नागरिका संशोधन कानून की आड़ में हिंसा फैलाने का आरोप भी फैजुल हसन पर है। ऐसे समाज विरोधी तत्वों का फूड कोर्ट के माध्यम से आर्थिक उत्थान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समाज में नकारात्मक संदेश जाता है।
विज्ञापन
इस संबंध में एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन का कहना है कि डॉ. निशित शर्मा भाई की तरह है। मैं न तो देश द्रोही हूं और न देश के विरुद्ध काम करना चाहता हूं। अगर निशित शर्मा के मन में गलतफहमी है तो साथ बैठकर दूर किया जा सकता है। अगर किसी भी मामले में मैं गलत हूं तो प्रशासन जब चाहे कार्रवाई कर सकता हैं। मैं छुपकर या भागकर नहीं रहता हूं।
फूडकोर्ट प्रशासन ने स्वयं अपने अधीन कर रखा है। एएमयू के पूर्व छात्र सुहैल मुसर्रत एवं तालीम को आर्गेनाइजर बनाया गया है। फैजुल हसन का फूड कोर्ट से कोई लेना-देना नहीं हैं। एएमयू के पूर्व छात्र के नाते कार्यक्रम में फैजुल हसन भी आ गए थे। फैजुल हसन ने पूर्व में जो बयान दिया था, उस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। - रंजीत सिंह, एसीएम द्वितीय