फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's talents also shine in Uttar Pradesh Public Service Commission's examination

Aligarh News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अलीगढ़ की प्रतिभाएं भी चमकीं

Sat, 08 Apr 2023 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's talents also shine in Uttar Pradesh Public Service Commission's examination
त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस-2022 के फाइनल परीक्षा परिणाम में अलीगढ़ के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के पांच प्रतियोगी विद्यार्थियों ने एक बार फिर से परचम लहराया है।
विज्ञापन



मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर 19 प्रतियोगी विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया था। इनमें पांच विद्यार्थियों को सफलता मिली है। पिछली बार 12 विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी पांच सफल अभ्यार्थियों को उनके आगामी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन



सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका की देखरेख कर रहे राजवीर सिंह ने बताया कि सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका की छात्रा कुंजलता ने प्रांतीय पुलिस सेवा में जगह पक्की की है। कुंजलता ने पहली बार साक्षात्कार दिया था। दीक्षा उपाध्याय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के पद को प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिंकू सहयोगी ने बताया कि विश्वास दीक्षित, प्रतीक्षा कटारा, संदीप कुमार ने नायब तहसीलदार पद को प्राप्त कर सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका का नाम रोशन किया है। प्रतीक्षा कटारा इन दिनों दरोगा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताई है।






डॉ. पंकज वर्मा ने शुरू किया था कोचिंग संस्थान
यह कोचिंग संस्थान वर्ष 2016 में तत्कालीन कोल एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने शुरू किया था। पहले यह कोचिंग संस्थान तहसील कोल सभागार में शुरू हुआ था, जिसे 2018 में मालवीय पुस्तकालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। डॉ. पंकज ने जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अध्यापन कार्य शुरू किया था। डॉ. पंकज वर्मा ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed