{"_id":"600a894f8ebc3e2ecf239fa3","slug":"aligarh1611303247","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और झाड़ू लेकर कोरोना टीकाकरण कक्ष की सफाई करने लगे सीएमओ, अस्पताल में मच गई खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और झाड़ू लेकर कोरोना टीकाकरण कक्ष की सफाई करने लगे सीएमओ, अस्पताल में मच गई खलबली
Fri, 22 Jan 2021 01:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला हॉस्पिटल के कोरोना टीकाकरण कक्ष में झाड़ू लगाते सीएमओ डॉक्टर बी पी सिंह कल्याणी
- फोटो : अमर उजाला
मलखान सिंह जिला हॉस्पिटल सहित जनपद में 24 बूथों पर टीकाकरण शुरू हो गया है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह कल्याणी स्वयं झाड़ू लेकर टीकाकरण कक्ष की सफाई करने लगे।
सीएमओ करीब 9 बजे टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। उस समय केंद्र पर अव्यवस्था का आलम था। लाभार्थियों के बैठने के लिए कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किया गया था। साथ ही टीकाकरण कक्ष में कुर्सी-टेबल अव्यवस्थित थे। वहां झाड़ू भी नहीं लगी थी। इस पर सीएमओ झाड़ू लेकर खुद सफाई करने लगे।
उसके बाद अस्पताल में खलबली मच गई। सीएमएस डॉक्टर रामकिशन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में चीजों को व्यवस्थित किया गया। सुबह 11 बजे तक 10 लोगों को टीके लग गए थे।