फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh zila panchayat chunav results 2021 in home of ex cm kalyan singh bjp lost seven seats win one

पंचायत चुनाव अलीगढ़: पूर्व सीएम कल्याण के गढ़ में भाजपा सात सीटों पर हारी, सभी 47 वार्डों में उतारे थे प्रत्याशी

Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
सार

जिला पंचायत के सभी 47 वार्डों पर प्रत्याशी उतारने वाली इकलौती भाजपा को जिले में कुल नौ सीटों पर जीत मिली है। पार्टी से समर्थन नहीं मिलने पर बागी हुए छह नेता बड़े अंतर से चुनाव जीते हैं, जिसमें केपी मिस्त्री की मां और पुष्पेंद्र सिंह ने जीत का रिकार्ड दर्ज कराया है।

विज्ञापन
aligarh zila panchayat chunav results 2021 in home of ex cm kalyan singh bjp lost seven seats win one
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़/अतरौली जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को उसके ही गढ़ अतरौली में कड़ी टक्कर मिली है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में अतरौली और बिजौली ब्लॉक को मिला कर जिला पंचायत के कुल आठ वार्ड हैं, जिसमें पार्टी सात वार्ड पर चुनाव हार गई है। केवल एक वार्ड पर जीत मिली है।

विज्ञापन


आलम ये रहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक इलाके में पार्टी वार्ड नंबर पांच, छह व आठ पर बुरी तरह से हारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह भी साख नहीं बचा सके। उनके गृह क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन पर भी करारी शिकस्त हुई।
विज्ञापन


जिला पंचायत के सभी 47 वार्डों पर प्रत्याशी उतारने वाली इकलौती भाजपा को जिले में कुल नौ सीटों पर जीत मिली है। पार्टी से समर्थन नहीं मिलने पर बागी हुए छह नेता बड़े अंतर से चुनाव जीते हैं, जिसमें केपी मिस्त्री की मां और पुष्पेंद्र सिंह ने जीत का रिकार्ड दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतरौली के वार्ड नंबर पांच पर सपा के सोमेश चौधरी ने जीत हासिल की है। यहां भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह तीसरे नंबर पर रहे। वार्ड नंबर छह पर पिछले चुनाव में दस हजार से भी अधिक मतों से जीत हासिल करने वाले निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह मिस्त्री की मां जशोदा देवी ने इस बार 20 हजार से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश देवी को पराजित कर इतिहास रच दिया। ऐसे ही भाजपा के बागी बने पुष्पेंद्र लोधी ने वार्ड नंबर आठ पर रिकार्ड 15 हजार से भी अधिक मतों से जीत हासिल की है। 

यहां दूसरे नंबर अमित चौधरी जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू भारद्वाज को बड़ी  हार का मुंह देखना पड़ा है। वह तीसरे नंबर पर रही हैं। अतरौली के वार्ड नंबर सात पर भाजपा की प्रवेशवती चुनाव जीती हैं।

बिजौली में वार्ड नंबर एक पर निर्दलीय बिजेंद्र सिंह यादव चुनाव जीते, यहां पर भाजपा के हरिओम शंकर गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। वार्ड दो पर वीनेश कुमार जीते और भाजपा के ऋषिपाल सिंह तीसरे नंबर पर रहे हैं। वार्ड तीन पर निर्दलीय सुमन देवी ने जीत दर्ज की है, यहां भाजपा की माधवी तिवारी पांचवें नंबर पर रही हैं। वार्ड नंबर चार पर निर्दलीय मुकेश यादव जीते, दूसरे नंबर पर सपा के राजकुमार रहे और भाजपा प्रत्याशी घमंडी सिंह यादव तीसरे नंबर पर हैं। 


अतरौली विधानसभा के उक्त आठ वार्ड का नतीजा देखे तो भाजपा का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने पार्टी को आइना दिखाया है। वहीं भाजपा में अंदरखाने इसकी समीक्षा शुरू हो चुकी है। गौर हो कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की समधन पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं, लेकिन कल्याण सिंह के गढ़ में ही पार्टी की हार ने कई सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed