फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh zila panchayat Adhyaksh candidate husband faces problems

अलीगढ़: सपा जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी के पति की मुश्किलें बढ़ीं, ईंट भट्ठे पर जांच के लिए पहुंचे एसडीएम

Tue, 29 Jun 2021 01:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 29 Jun 2021 01:31 PM IST
सार

सपा की दावेदार अर्चना यादव के पति संजय यादव के अकराबाद स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह अचानक जांच के लिए एसडीएम पहुंच गए। फिलहाल भट्ठे से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Aligarh zila panchayat Adhyaksh candidate husband faces problems
इंट भट्ठे पर जांच करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की दावेदार अर्चना यादव के पति संजय यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके अकराबाद स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह अचानक जांच के लिए एसडीएम पहुंच गए। फिलहाल भट्ठे से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के स्वर्ण जयंती नगर अपार्टमेंट पर भी पुलिस की घेराबंदी बढ़ गई है।

विज्ञापन


घंटों चली जांच में जलवायु सहमति व वर्ष 2020-21 का विनिमय शुल्क जमा न करने के आरोप में भट्ठा बंद कराया। यह दोनों प्रक्रिया पूरी करने तक सपा नेता भट्ठे से ईंट भी नहीं बेच सकते हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। ऐसे में भट्ठे पर की गई इस कार्रवाई को नाम वापसी के लिए दबाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी सपा की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बता दें कि अलीगढ़ में सपा प्रत्याशी अर्चना यादव बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं। जबकि उनके सामने कल्याण सिंह के बेटे राजू भैया की समधन विजय सिंह भाजपा से प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed