{"_id":"63407aca4ba0f301486e23ab","slug":"aligarh-youth-who-reached-fishing-dies-by-drowning-in-canal-khar-news-ali302139140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मछली पकड़ने पहुंचे युवक की नहर में डूबकर मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मछली पकड़ने पहुंचे युवक की नहर में डूबकर मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
Sat, 08 Oct 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:45 AM IST
सार
मछली पकड़ने गए चार युवकों में से एक की नहर में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसके साथ मौजूद तीन साथियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo Pic
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव नयावास नहर पुल के निकट शुक्रवार की शाम पांच बजे मछली पकड़ने गए चार युवकों में से एक की नहर में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसके साथ मौजूद तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर के थाना देहलीगेट के शाहजमाल कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय रोहित उर्फ शहनवाज पुत्र शरीफ अपने मोहल्ले के साथी साजिद पुत्र वाजिद, फैजान पुत्र राजउद्दीन और आलम पुत्र पप्पू के साथ बाइक से गांव नयावास में नहर में मछली पकड़ने पहुंचे थे। बताते हैं कि नहर से मछली पकड़ने के लिए शहनवाज पुल पर चढ़ा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया जिससे वह नहर के पानी में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह गहराई में चला गया और डूब गया। नहर किनारे मौजूद उसके साथियों ने डूबते हुए देखा तो मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर पानी में तलाश शुरू करवाई। करीब एक घंटे बाद शहनवाज का शव ही पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस से मिली सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन