फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh youth riding bike dies in road accident

Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार अलीगढ़ के युवक की मौत, तीन घायल, हाईवे पर हुई दुर्घटना

Sun, 26 Nov 2023 07:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 07:58 PM IST
सार

अलीगढ़ निवासी विकास वाल्मीकि नोएडा में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। 25 नवंबर की देर रात वह अपने साथियों के साथ बाइक से कन्नौज अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। 26 नवंबर को कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Aligarh youth riding bike dies in road accident
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में 26 नवंबर की सुबह हाईवे पर बाइक से कन्नौज एक शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ निवासी एक युवक की मौत हो गई। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


अलीगढ़ का रहने वाला विकास वाल्मीकि नोएडा में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। 25 नवंबर की देर रात वह अपने साथी सूरज, अनिकेत और अजय के साथ बाइक से कन्नौज अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। 26 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में कानपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर विद्या कोल्ड स्टोर के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों साथी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना के कुछ देर बाद मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंच गए। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हत्या करने का भी लगाया आरोप
अलीगढ़ निवासी विकास की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि साथियों ने विकास की हत्या की है। उन लोगों ने कई बार फोन किए। लेकिन दोस्तों ने उनकी विकास से बात नहीं कराई। आरोप लगने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। हालांकि बाद में परिजन की ओर से किसी वाहन की टक्कर होने से मौत की शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से अलीगढ़ निवासी एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। -विनोद कुमार, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed