फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Youth injured in assault dies in Delhi

अलीगढ़: मारपीट में जख्मी युवक की दिल्ली में मौत

Sat, 17 Oct 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Youth injured in assault dies in Delhi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के देहली गेट क्षेत्र में खैर रोड स्थित मजार के पास दो दिन पहले मामूली कहासुनी में मारपीट कर अधमरे किए गए युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। इसकी मौत की खबर पर इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी हिरासत में ले लिए हैं। देर शाम यहां शव पहुंचने पर लोगों में गुस्सा दिखाई दिया।
जलालपुर निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र रामचरण का बीमारी के चलते मजार पर इलाज चल रहा था। वह मां सावित्री के साथ वहीं रहता था। आरोप के अनुसार दो दिन पहले अचानक रात में दो युवकों ने वहां आकर संजय से विवाद किया और बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान बीच बचाव में मां आई तो उसे भी पीटा गया। बाद में आरोपी भाग गए। खबर पर परिजन आ गए और संजय को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को वहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम परिजन शव लेकर यहां आ गए। इस दौरान लोगों में खासा गुस्सा देखा गया। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया गया। मौके पर पहुंचे एसओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि संजय के भाई यादराम की तहरीर पर शादाब और राशिद निवासी जंगलगढ़ी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हिरासत में है। परिवार को समझाबुझाकर शांत किया गया है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की खबर पर दौड़ी पुलिस
अलीगढ़। क्वार्सी पुलिस ने शनिवार दोपहर उस समय दौड़ लगा दी जब किसी ने आठ साल के बालक की हत्या की खबर दे दी। शनिवार दोपहर दो बजे अनजान युवक ने कंट्रोल रूम को कॉल किया कि रामघाट रोड पर आठ साल के भाई की हत्या कर दी गई इस सूचना पर इंस्पेक्टर छोटेलाल मौके पर गए, मगर कुछ नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया था, उसके बारे में डिटेल साइबर सेल से मांगी गई है। झूठी सूचना देने के मामले में कॉलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed