फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Women ahead of men in registering property

अलीगढ़ : प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने में पुरुषों से आगे महिलाएं

Mon, 08 Aug 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Women ahead of men in registering property
निबंधन कार्यालय के आंकड़े बता रहे हैं कि जिले की महिलाओं की संपत्ति में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पांचों तहसीलों के निबंधन कार्यालय में महिलाएं संपत्ति की रजिस्ट्री कराने में पुरुषों से आगे चल रही हैं। महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट का फायदा भी उन्हें खूब मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोल तहसील के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय निबंधन कार्यालयों के अलावा तहसील अतरौली, खैर, इगलास एवं गभाना में वर्ष 2020 में 27,164 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई। पुरुषों की तुलना में 1697 महिलाओं ने ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन

इनमें पुरुषों की संख्या 12785 एवं महिलाओं की संख्या 14379 थी। वर्ष 2021 में 12,824 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई। पुरुषों ने जहां 5,636, तो महिलाओं ने 7,188 रजिस्ट्री कराई। हालांकि दान की गई जमीन पाने के मामले में महिलाएं अभी पीछे हैं। इस साल जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक 3061 महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई है, जबकि पुरुषों की संख्या 2619 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को स्टांप शुल्क में मिल रही छूूट
महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराने में सामाजिक सोच का बहुत बड़ा योगदान है। इससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश में महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में दो से तीन प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। इसके अलावा जिले की पांचों तहसीलों में अकेले जुलाई माह में ही अलग-अलग करीब 15 करोड़ की जमीन को दानवीरों ने दान कर दिया । इससे सरकार को स्टांप राजस्व का घाटा उठाना पड़ा है।

महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप ड्यूटी में छूट दी जा रही है। इसका भरपूर लाभ भी उठाया जा रहा है। जिले में संपत्ति की रजिस्ट्री कराने में महिलाएं आगे आ रही हैं और इससे महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
- ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed