फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Woman dies in private hospital, uproar by relatives

अलीगढ़ : निजी अस्पताल में महिला की मौत, तीमारदारों का हंगामा

Sun, 26 Dec 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Woman dies in private hospital, uproar by relatives
थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के धनीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल हुई महिला की शनिवार को मौत हो गई। इसको लेकर तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा काटा। इलाका पुलिस ने पहुंचकर जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया। हालांकि, ग्राम प्रधान ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों का आपस में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

क्वार्सी के तालसपुर निवासी 45 वर्षीय मिथलेश देवी मंगलवार को अतरौली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मिथलेश देवी को परिजनों ने धनीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रख दिया गया। इसी दौरान मिथलेश देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल स्टाफ ने जानबूझकर वेंटिलेटर पर रख रखा था, जबकि मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी। इलाज के बदले एक लाख रुपये ले लिए गए हैं और अभी और रुपयों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों के हंगामे की खबर पर इलाका पुलिस पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। महुआखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed