फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Woman dies, 76 people caught in dengue

अलीगढ़ : महिला की मौत, 76 लोग आए डेंगू की चपेट में

Tue, 26 Oct 2021 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Woman dies, 76 people caught in dengue
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में पद्मनगला निवासी महिला की मौत की हो गई। वह बुखार पीड़ित थी। जनपद में डेंगू के 76 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है। स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पद्म का नगला निवासी महिला बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला की मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय की लैब में 256 लोगों की जांच में 76 डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। डेंगू पॉजिटिव पाए गए 35 लोग उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में आए थे।
विज्ञापन

खैर के 24, छर्रा के 6, इगलास के 5, अतरौली एवं बिजौली के 3-3 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ 57 लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि कर रहे हैं। कुछ मरीजों का नमूना पांच-छह दिन पहले लिया गया था, जो अब स्वस्थ हो गए हैं और उनकी रिपोर्ट अब आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राहुल का कहना है कि अभी तक जनपद में डेंगू से 830 एवं मलेरिया से 160 लोग पीड़ित हुए हैं। रविवार रात में जोरदार बारिश एवं जलभराव होने से डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।
हॉट स्पॉट बने गांव के मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी
हॉट स्पॉट बने गांव सीहोर की महिला कृष्णा अपनी पुत्री अंजलि एवं 28 वर्षीय पुत्र अंशुल को लेकर उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंची। स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा देकर घर जाने की सलाह दी। किशोरी एवं युवक की तबियत ज्यादा खराब थी। बुखार और दर्द से दोनों कराह रहे थे। इमरजेंसी के बाहर बेंच पर लेटे थे। काफी आग्रह के बाद मरीजों को भर्ती किया गया।
हॉट स्पॉट गांवों में लग रहा कैंप
हॉट स्पॉट क्षेत्र सीहोर, हरदुआगंज, ताहरपुर, टप्पल, दतावली, छर्रा, लक्ष्मणगढ़ी, मानपुर खुर्द, संजय गांधी कॉलोनी, इंदिरानगर, कुंवरनगर आदि में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर मरीजों की जांच की। 202 लोगों को दवाएं दी गईं। 89 बुखार के मरीज मिले। 38 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 76 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई।

दीनदयाल अस्पताल में बुखार के 202 मरीज भर्ती
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल के वार्ड में अभी 256 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 202 बुखार के रोगी हैं। सोमवार को ओपीडी में बुखार के 147 मरीज पहुंचे। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भी 150 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed